Ramayan: दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, डीडी नेशनल ट्वीट कर दी ये जानकारी

Ramayan: दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, डीडी नेशनल ट्वीट कर दी ये जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसी स्थिति में जब लोग घरों में हैं, उनके मनोरंजन के लिए कई टेक कंपनी और चैनल आगे आए हैं। वहीं लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन (Doordarshan) पर दोबारा प्रसारित किए गए शो "रामायण" (Ramayan) ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। रामानंद सागर की रामायण ने अब विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। हाल ही में इस बात की जानकारी डीडी नेशनल (DD National) चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है। 

ट्वीट के अनुसार, "रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है।

सीता नवमी 2020: राम-जानकी की विधि-विधान से करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

ट्वीटर से दी जानकारी
डीडी नेशनल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विश्व रिकॉर्ड!! दूरदर्शन पर रामायण के रीब्रोडकास्ट ने वर्ल्ड वाइल व्यूअरशिप को तोड़ दिया है। 16 अप्रेल को शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना। इसे 7.7 करोड़ लोगों ने देखा’। इस नंबर के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।

पहले बनाया ये रिकॉर्ड
आपको बता दें कि लॉकडाउन के बीच रामायण (Ramayan) के दोबारा शुरू होने के बाद से ही इसने टीआरपी के मामले में सभी धारावाहि शो के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पहले ‘रामायण" ने साल 2015 से अब तक सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाले प्रोग्राम के रूप में रिकॉर्ड बनाया था। इसकी जानकारी कुछ दिनों पहले डीडी नेशलन के सीईओ शशि ने दी थी। 

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा था, कि "मुझे यह बताते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है कि दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा शो "रामायण" साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो है।" शशि ने यह बात बार्क के हवाले से बताई थी।

रामायण और महाभारत के बाद श्री कृष्णा जल्द होगा दूरदर्शन पर प्रसारित 

पहले दिन इतने लोगों ने देखा था
मालूम हो कि लंबे समय से लोगों की मांग थी कि रामायण को दोबारा प्रसारित किया जाए। जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन अवधि में रामायण को दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया। रामायण के पहले एपिसोड को 17 मिलियन (एक करोड़, 70 लाख) लोगों ने देखा था। वहीं अब यह दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रोग्राम बन गया है। 

Created On :   1 May 2020 6:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story