Shree krishna: रामायण का हुआ समापन, दूरदर्शन पर आज से शुरू होगा श्री कृष्‍णा का प्रसारण

Shree krishna: रामायण का हुआ समापन, दूरदर्शन पर आज से शुरू होगा श्री कृष्‍णा का प्रसारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन के बीच आमजनों के मनोरंजन के लिए राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन ने रामायण का प्रसारण शुरू किया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। कल उत्तर रामायण का अंतिम एपिसोड दिखाया गया। इसी के साथ इस धारावाहिक का समापन हो गया है। वहीं आज यानी 3 मई से श्री कृष्‍णा का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। हाल ही में इस बात की जानकारी डीडी नैशनल ने ट्वीट करके दी है। 

सीता नवमी 2020: आज राम-जानकी की विधि-विधान से करें पूजा

ट्वीट करके दी जानकारी
डीडी नेशनल ने अपने ट्वीट में लिखा है, वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्। देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥ अर्थात् (हिन्दी अर्थ) कंस और चाणूर का वध करने वाले, देवकी के आनन्दवर्द्धन, वसुदेवनन्दन जगद्गुरु श्रीकृष्‍ण चन्द्र की मैं वन्दना करता हूं। इस ट्वीट में आगे लिखा है, 3 मई से रोजाना रात 9 बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक “श्री कृष्णा” सिर्फ डीडी नैशनल पर।

प्रसारण मंत्री ने दी जानकारी
वहीं दूरदर्शन और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा है, "कल, रविवार 3 मई से रोज रात 9 बजे देखें, भगवान श्री कृष्ण के महिमा की कथा- "श्री कृष्णा", केवल डीडी नेशनल चैनल पर! जरूर देखें।"

1993 में पहली बार टेलिकास्‍ट
मालूम हो कि "श्री कृष्‍णा" को 1993 में पहली बार टेलिकास्‍ट किया गया था। इस धारावाहिक को भी रामानंद सागर ने ही डायरेक्‍ट किया है। यह शो भगवान श्री कृष्‍ण की लीलाओं पर आधारित है। इस सीरियल के 221 एपिसोड्स हैं।

Created On :   2 May 2020 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story