साल का आखिरी सूर्यग्रहण, भारत सहित इन देशों में दिखाई दिया

The last solar eclipse of this year is on 26 December
साल का आखिरी सूर्यग्रहण, भारत सहित इन देशों में दिखाई दिया
साल का आखिरी सूर्यग्रहण, भारत सहित इन देशों में दिखाई दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पौषी अमावस्या पर 26 दिसंबर यानी की आज है। कंकण आकृति वाला यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा अर्थात पूर्णग्रास नहीं बल्कि खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। बता दें कि इससे पहले इस साल छह जनवरी और दो जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था।

सूर्य ग्रहण और सूतक काल का समय  
सूर्य ग्रहण का प्रारम्भ - सुबह 08:17  
परमग्रास - सुबह 09:31  
ग्रहण समाप्ति - सुबह 10:57  
खण्डग्रास की अवधि - सुबह 02 घण्टे 40 मिनट्स 06 सेकण्ड्स
सूतक प्रारम्भ समय - 25 दिसम्बर शाम 05:31 से
सूतक समाप्त - सुबह 10:57  

यहां दिखाई देगा
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा एक बयान में बताया गया कि भारत में सूर्योदय के बाद इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों देखा जा सकेगा जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।

ग्रहण की वलयाकार प्रावस्था का संकीर्ण गलियारा देश के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों यथा कन्नानोर, कोयंबटूर, कोझीकोड, मदुरई, मंगलोर, ऊटी, तिरुचिरापल्ली इत्यादि से होकर गुजरेगा। भारत में वलयाकार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का करीब 93 फीसदी हिस्सा चांद से ढका रहेगा। मालूम हो कि सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा के आ जाने से सूर्य का प्रकाश जब पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है तो इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

इन महानगरों में अवस्था
वलयाकार पथ से देश के उत्तर एवं दक्षिण की ओर बढ़ने पर आंशिक सूर्य ग्रहण की अवधि घटती जाएगी। आंशिक ग्रहण की अधिकतम प्रावस्था के समय चंद्रमा द्वारा सूर्य का आच्छादन बंगलोर में लगभग 90 फीसदी चेन्नई में 85 फीसदी, मुंबई में 79 फीसदी, कोलकाता में 45 फीसदी, दिल्ली में 45 फीसदी, पटना में 42 फीसदी, गुवाहाटी में 33 फीसदी, पोर्ट ब्लेयर में 70 फीसदी और सिलचर में 35 फीसदी रहेगा।

इन देशों से होकर गुजरेगा
सूर्य का वलयाकार ग्रहण भूमध्य रेखा के निकट उत्तरी गोलार्ध में एक संकीर्ण गलियारे में दिखाई देगा। वलयाकार पथ सऊदी अरब, कतर, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, भारत, श्रीलंका के उत्तरी भाग, मलेशिया, सिंगापुर, सुमात्रा एवं बोर्निओ से होकर गुजरेगा।

अगला सूर्य ग्रहण 21 जून को
अगला सूर्य ग्रहण भारत में 21 जून, 2020 को दिखाई देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। वलयाकार अवस्था का संकीर्ण पथ उत्तरी भारत से होकर गुजरेगा । देश के शेष भाग में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई पड़ेगा।

Created On :   18 Dec 2019 4:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story