Sawan Somvar 2025: सावन के चौथे सोमवार पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ बन रहे हैं ये शुभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • चौथा सावन सोमवार 04 अगस्त 2025 को है
  • इस सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है
  • ब्रह्म और इंद्र योग का संयोग भी बनने वाला है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय माना जाता है और इस महीने का हर सोमवार बेहद खास माना जाता है। इस साल सावन में कुल 4 सोमवार में से तीन पूरे हो चुके हैं और अब चौथा सोमवार 04 अगस्त 2025 को है। चूंकि यह आखिरी सोमवार है इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन कई सारे शुभ योग का संयोग बन रहा है।

सावन के आखिरी सोमवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग तो बन ही रहा है। इसके साथ ब्रह्म और इंद्र योग का संयोग भी बनने वाला है। ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त के अलावा आप पूरे दिन ही महादेव की पूजा और भक्ति कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि...

जलाभिषेक मूहुर्त

जलाभिषेक का ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 02 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त: दोहपर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक

अमृत काल शाम: 05 बजकर 47 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 34 मिनट तक

इस विधि से करें पूजा

- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत्त हों और साफ वस्त्र पहनें।

- इसके बाद भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं और व्रत का संकल्प लें।

- अपने घर के मंदिर की सफाई करें और उसे गंगा जल से शुद्ध करें।

- शिव पूजन के लिए मिट्टी की शिव प्रतिमा को सर्वश्रेठ माना गया है अगर मिट्टी की व्यवस्था ना हो तो अन्य शिव प्रतिमा या चित्र का प्रयोग पूजन के लिए कर सकते हैं।

- शिव पूजा के लिए पूजन समाग्री एकत्रित करें जिसमें अभिषेक के लिए घी, शकर, शहद, दूध, दही, गंगाजल, शुद्ध जल आदि रखें।

- इसके बाद पूजन के लिए फूल, बेलपत्र, दूब, धतूरा, भांग, भस्म, शमी पत्र, नारियल, प्रसाद, धूप, दीप आदी भगवान में अर्पित कर भगवान को हाथ जोड़ कर प्रणाम करें।

- पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेल पत्र अवश्य चढ़ाएं।

- पूजन आरती के बाद सावन सोमवार की कथा सुनें या पढ़ें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   2 Aug 2025 1:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story