साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 03 अगस्त 2025 तक

  • जुलाई का अंतिम सप्ताह मिथुन, तुला समेत 5 राशियों के लिए शुभ, चारों तरफ से होगा लाभ, मंगल गोचर से होगा फायदा
  • सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग
  • बुधादित्य योग में इन राशियों को मिलेगी दोगुनी तरक्की और धन-दौलत में वृद्धि, पढ़ें इस सप्ताह का राशिफल

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ ॐ इस सप्ताह मन में कोई अनजाना डर बना रह सकता है। लाभ को लेकर स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। दैनिक बोलचाल में अपनी वाणी पर संयम बरतें। बड़े भाइयों का सहयोग मिलने से लाभ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा उन्हें भी लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤ ॐ इस सप्ताह भाई-बहनों के मध्य मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकते हैं तथा प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। आलस्य में वृद्धि होने से कार्य समय पर पूर्ण न हो पाने से मन व्यथित हो सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। यात्राओं के योग बनेंगे। जातकों के प्रेम-प्रसंग विवाह में परिवर्तित हो सकते हैं।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤ ॐ इस सप्ताह अनेक प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दाँतों में तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सतर्क रहें। पति-पत्नी तथा व्यापारिक साझेदारों के मध्य मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता को तकलीफ रह सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤ ॐ इस सप्ताह आर्थिक स्थिति धन के दृष्टिकोण से अच्छी बनी रहेगी। मानसिक तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं; सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह का अंत मानसिक राहत प्रदान करेगा।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ ॐ इस सप्ताह खर्चों में वृद्धि हो सकती है, कुछ व्यर्थ के खर्चे भी संभव हैं। खर्चों के अनुसार धन का आगमन भी होगा। लाभ के नए मार्ग प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में संतान तथा शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। भाग्य का साथ मिलेगा, नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ➤ ॐ इस सप्ताह आलस्य के कारण कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज़ से रक्त से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। भवन तथा वाहन पर खर्च कर सकते हैं। सरकारी कार्य हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों को पढ़ाई में बाधाएँ आ सकती हैं। यह सप्ताह मन को विचलित कर सकता है। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। माता के सुख में कमी आ सकती है, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला लग्नराशि (Libra): ➤ ॐ इस सप्ताह लाभ की नई स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। छात्रों को उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। माता को कष्ट हो सकता है, ध्यान रखें। नौकरी कर रहे जातकों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अधिक कार्य होने से मन व्यथित हो सकता है। पति-पत्नी के मध्य स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤ ॐ इस सप्ताह लाभ कम और खर्चों की अधिकता हो सकती है। नौकरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारियों से तालमेल अच्छा बना रहेगा, और उनके सहयोग से कार्य समय से पहले संपन्न हो सकते हैं। वाणी की कटुता से कार्य बिगड़ सकते हैं, सतर्क रहें। बड़े भाई से मतभेद हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों के चलते परेशानी हो सकती है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤ ॐ इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलने से आपके सभी कार्य पूर्ण होते रहेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मान-सम्मान में कमी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा; वे अपने सभी कार्य सरलता से पूर्ण करेंगे। दादा और पिता को कष्ट हो सकता है, तनाव लेने से बचें।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤ ॐ इस सप्ताह मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बायीं आँख में परेशानी हो सकती है। अनचाही यात्रा संभव है। क्रोध के चलते कार्य बिगड़ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि रहेगी। जीवनसाथी पर किसी प्रकार का खर्च हो सकता है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, कार्य का बोझ अधिक हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में स्थितियाँ सामान्य होंगी तथा लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤ ॐ इस सप्ताह भाई तथा मित्रों से बहसबाज़ी हो सकती है, बचाव करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यात्राओं के कारण शारीरिक परेशानियाँ हो सकती हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी। जिन लाभों की अपेक्षा की थी, वे सप्ताह के अंत तक प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यों की अधिकता हो सकती है। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces): ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों से तनाव मिल सकता है। सहकर्मियों का सहयोग कम मिल सकता है। पिता से मतभेद हो सकते हैं। कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। छात्रों को परिश्रम के अनुरूप फल की प्राप्ति में कमी हो सकती है। संतान पक्ष से भी तकलीफ मिल सकती है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें।

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: ➤ - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http: ➤//www.kalashantijyotish.com

Created On :   28 July 2025 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story