Sawan Teesra Somwar 2025: तीसरे सावन सोमवार पर बन रहा अद्भुत संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • श्रावण के मास दो सोमवार निकल चुके हैं
  • तीसरा सावन सोमवार 28 जुलाई को है
  • इस बार कई दुर्लभ संयाग बन रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में सोमवार का दिन बहुत ही खास माना गया है। शिवभक्त इस दिन व्रत रखते हैं और पूरे विधि विधान से महादेव की पूजा करते हैं। श्रावण के मास दो सोमवार निकल चुके हैं और तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार कई दुर्लभ संयाग बन रहे हैं, जिससे यह दिन और भी शुभ हो जाता है।

आपको बता दें कि, सोमवार के दिन ही विनायक चतुर्थी भी है और इसके अलावा इसी दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। ये काफी दुर्लभ संयोग हैं। आइए जानते हैं मुहूर्त, पूजा की सामग्री और पूजा विधि...

तीसरा सावन मुहूर्त

जलाभिषेक का समय: 28 जुलाई की सुबह 4 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा।

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक

शुभ-उत्तम मुहूर्त – सुबह 9 बजकर 04 मिनट से 10 मिनट 46 तक

पूजा विधि

सावन के सोमवार का व्रत करने के लिए जल्दी सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें और फिर भगवान शिव को जल चढ़ाकर भगवान शिव का मंत्र जपें। इसके बाद पूरे दिन निराहार रहते हुए भगवान शिव को शमी, बेल पत्र, कनेर, धतूरा, चावल, फूल, धूप, दीप, फल, पान, सुपारी आदि चढ़ाएं।

पूजा के दौरान इन मंत्रों का करें जाप

- ऊँ नम: शिवाय

- ओम साधो जातये नम:।।

- ओम वाम देवाय नम:।।

- ओम अघोराय नम:।।

- ओम तत्पुरूषाय नम:।।

- ओम ईशानाय नम:।।

-ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 July 2025 5:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story