Guru Nanak Jayanti 2025: देशभ में धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती, जानिए उनके उपदेशों के बारे में

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी के जन्मदिन को गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) और प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष देशभर में यह पर्व 05 नवंबर 2025 यानि कि आज बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।
बता दें कि, इस पर्व की शुरुआत दो दिन पहले से ही गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ से शुरु हो जाती है। 48 घंटे तक चलने वाले इस पाठ को अखंड पाठ कहा जाता है। गुरु नानक देव जी की करुणा, सद्भाव और सत्य की शिक्षाएं आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आइए जानते हैं उनके उपदेशों के बारे में...
गुरु नानक जी के उपदेश
1. नानक देव जी कहते थे कि, अपने समय का 10वां हिस्सा प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए।
2. वे कहते थे कि, परम-पिता परमेश्वर एक है और वह हर जगह हर समय मौजूद हैं।
3. नानक देव कहते थे कि, केवल वही बोलें, जो आपको मान-सम्मान दिलाए।
4. कभी भी बुरे कार्य नहीं करना चाहिए और ना ही किसी को सताना चाहिए।
5. अपनी कमाई पूरी ईमानदारी के साथ करें और इसका 10वां हिस्सा परोपकार के लिए लगाना चाहिए।
6. हमें कभी भी किसी का हक नहीं छीनना चाहिए, हमेशा जरूरतमंदों की भी मदद करनी चाहिए।
7. हमें हमेशा खुश रहना चाहिए और ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा याचना करना चाहिए।
8. हमें हमेशा एक दूसरे से प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।
9. किसी भी व्यक्ति को दुनिया जीतने की भावना से पहले अपने अंदर की बुराइयों और गलत आदतों पर काबू करना चाहिए।
10. धन को हमेशा जेब तक ही सीमित रखना चाहिए, उसे कभी अपने हृदय में स्थान नहीं देना चाहिए।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   5 Nov 2025 9:44 PM IST













