साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। माता -पिता को लेकर कुछ दिक्कतें मिल सकती है। आय से सम्बंधित मामलों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है। इस सप्ताह बड़े भाई तथा मित्रो द्वारा आपको लाभ मिल सकता है। संतान को लेकर अगर कोई समस्या थी तो वह दूर हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते है तथा धन का खर्च भी रहेगा।  

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातको को कामकाज को लेकर शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन इत्यादि का लाभ आपको मिल सकता है। दैनिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर  छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है। आलस्य के कारण आपके कुछ कार्य अधूरे रह सकते है। इस सप्ताह आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। मित्रो का सहयोग आपको लाभ देगा।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातको को शुरुआत में शारीरिक तथा मानसिक तकलीफ बनी रह सकती है। इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपके पराक्रम से आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो सकते है। आप नए भवन की खरीदारी कर सकते। जो जातक नौकरी तथा व्यवसाय की तलाश में है उनको सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन मधुरता पूर्ण बना रहेगा।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातको का जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ समस्या दे सकता है। इस सप्ताह साझेदारी के कार्यो में थोड़ा संभलकर निर्णय ले। सेहत को लेकर आपको पेट से सम्बंधित कोई समस्या हो सकती है। अचानक धन का लाभ आपको हो  सकता है। संतान से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान हो सकता है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातक सेहत तथा खर्च को लेकर परेशान हो सकते है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह सप्ताह आपको लाभ दे सकता है। व्यापारिक वर्ग के जातको को अच्छे लाभ प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। अचानक धन का लाभ भी आपको मिल सकता है। व्यर्थ की चिंता तथा नकारात्मक विचारो से अपने आप को दूर रखे।  

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातको की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। शरीर में आलस्य की अधिकता के चलते आपको कार्यो में अवरोध मिल सकते है अतः इससे बचे। इस सप्ताह अपनी तथा संतान की सेहत का ध्यान रखे। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां सामान्य बनी रहेगी। सप्ताह का अंतिम भाग आपको राहत प्रदान करेगा। आपके कार्य पूर्ण होंगे तथा आपको धन लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। खर्चे पर थोड़ा लगाम रखे।

तुला लग्नराशि (Libra):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातको को सप्ताह की शुरुआत में कुछ तनाव बने रह सकते है। सप्ताह का मध्य भाग आपको संतान सुख तथा धन का लाभ देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभकारी बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर चिंतित बने रह सकते है। सेहत का ध्यान रखे व्यर्थ की सोच परेशान कर सकती है। भाई तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।  

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको को आलस्य की अधिकता बनी रह सकती है। सप्ताह के शुरूआती एक दो दिनों में कोई तनाव परेशान कर सकता है। इस सप्ताह आप अपने घर की डेकोरेशन में समय व्यतीत कर सकते है। माता के साथ प्रेमभाव में वृद्धि होगी। इस सप्ताह अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है। जीवनसाथी से आपको प्रेम तथा लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर स्तिथि सामान्य रहेगी।   

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातको के पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते है। आप अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर कुछ परेशान हो सकते है। सप्ताह के मध्य भाग से आपको कुछ अच्छे लाभ मिल सकते है। इस सप्ताह आप अपने सभी दैनिक कार्य पूर्ण उत्साह के साथ पूर्ण करेगे। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य बनी रहेगी। इस सप्ताह वाणी पर संयम रखे उचित रहेगा।  

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातको को अचानक धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते है। किसी भी तरह के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दे। वाणी पर नियंत्रण रखे। सप्ताह का अंतिम भाग लाभ देने वाला रहेगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤    कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में दौड़ भाग बनी रह सकती है। सप्ताह के शुरुआती भाग में धन का खर्च तथा चिंता आपको परेशान कर सकती है। हालांकि मध्यभाग से स्थिति अच्छी होगी।कार्यस्थल में आपका मानसम्मान बढ़ सकता है।आपको लाभ हेतु अच्छे कार्य मिल सकते है। सेहत सम्बन्धी समस्याओं में सुधार मिलेगा। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।  

मीन लग्नराशि (Pisces):➤    कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातको की सेहत में सुधार मिलेगा। इस सप्ताह धन लाभ हेतु आपको अधिक प्रयास करने पड़ सकते है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां आपके पक्ष में बनी रहेगी नौकरी तथा व्यापार को लेकर चिंताए समाप्त हो सकती है। संतान तथा भाई के साथ मनमुटाव न हो इस बात का ध्यान रखे। इस सप्ताह आपके खर्चो में बढ़ोत्तरी हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है।

Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   2 May 2021 5:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story