Surya Grahan 2025: रविवार को लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए कहां देगा दिखाई और क्या रखें सावधानियां

  • आश्विन मास की अमावस्या को लगने वाला सूर्य ग्रहण
  • 21 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है
  • इसे दुनिया के कुछ हिस्सों में ही देखा जा सकेगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ समय के रूप में देखा जाता है। फिर चाहे वह सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण। जितने समय भी ग्रहण रहता है उस समय ईश्वर का नाम जप करने के अलावा कई सारी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी जाती है। फिलहाल, आश्विन मास की अमावस्या यानी कि 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने जा रहा है। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है और दुनिया के कुछ हिस्सों में ही दिखाई देगा। आसमान में दिखने वाली इस खगोलीय घटना का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

विद्वानों के अनुसार, यह एक आंशिक ग्रहण होगा इसे सिर्फ दक्षिणी गोलार्ध में देखा जाएगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसका मतलब यह​ कि भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण का कुल समय

सूर्य ग्रहण की शुरुआत: 21 सितंबर को 17:29 यूटीसी (22:59:43 IST)

सूर्य ग्रहण का समापन समापन: 21 सितंबर को 21:53 यूटीसी (03:23:45)

भारत में सूतककाल नहीं होगा मान्य

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होने के चलते इसका कोई भी भौतिक या आध्यात्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि, शास्त्रों के अनुसार ग्रहण दिखाई देने की स्थिति में इसका प्रभाव दिनचर्या पर पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है।

क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण?

जब सूर्य का एक भाग छिप जाता है तो उसे आंशिक सूर्यग्रहण कहते हैं। जबकि सूर्य जब कुछ देर के लिए पूरी तरह से चंद्रमा के पीछे छिप जाता है तो उसे खग्रास यानि कि पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 Sept 2025 6:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story