नवंबर 2023: करवाचौथ से लेकर देवउठनी एकादशी तक, इस माह में मनाए जाएंगे ये व्रत और त्योहार

करवाचौथ से लेकर देवउठनी एकादशी तक, इस माह में मनाए जाएंगे ये व्रत और त्योहार
इस महीने में धनतेरस, दिवाली नरक चतुर्दशी जैसे पर्व आएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू पंचाग के अनुसार, इन दिनों कार्तिक माह चल रहा है, जिसका भी काफी महत्व है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर का 11वां माह नवंबर भी शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत करचौथ व्रत के साथ हुई और इस माह में ऐसे कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व आते हैं, जो खास हैं। इन माह में दीपावली की धूम तो रहती ही है, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाईदूज जैसे पर्व भी आते हैं। इसके बाद अंत में कार्तिक पूर्णिमा भी इस माह में आएगी।

पंचांग में हर दिन का शुभ मुहूर्त और व्रत एवं त्यौहार का विवरण मौजूद होता है। इसी के जरिए विवाह समेत अन्य शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त मिलते हैं। आइए जानते हैं नवंबर माह में मनाए जाने वाले ये महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार की तिथि और दिन सहित पूरी लिस्ट...

नवंबर माह के व्रत और त्योहार

दिनांक

दिन

व्रत और त्योहार

01 नवंबर 2023

बुधवार

करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी

05 नवंबर 2023

रविवार

अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

9 नवंबर 2023

गुरुवार

रमा एकादशी

10 नवंबर 2023

शुक्रवार

धनतेरस, यम दीपम, प्रदोष व्रत

11 नवंबर 2023

शनिवार

काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि

12 नवंबर 2023

रविवार

दीवाली, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा

13 नवंबर 2023

सोमवार

कार्तिक अमावस्या

14 नवंबर 2023

मंगलवार

गोवर्धन पूजा या अन्नकूट, भैया दूज

16 नवंबर 2023

गुरुवार

विनायक चतुर्थी

17 नवंबर 2023

शुक्रवार

वृश्चिक संक्रांति

19 नवंबर 2023

रविवार

छठ पूजा

21 नवंबर 2023

मंगलवार

अक्षय नवमी

23 नवंबर 2023

गुरुवार

देवउठनी एकादशी

24 नवंबर 2023

शुक्रवार

तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत

25 नवंबर 2023

शनिवार

बैकुंठ चतुर्दशी

26 नवंबर 2023

रविवार

देव दीपावली

27 नवंबर 2023

सोमवार

गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा

28 नवंबर 2023

मंगलवार

मार्गशीर्ष मास आरंभ

30 नवंबर 2023

गुरुवार

संकष्टी चतुर्थी

यह भी पढ़े -दीपोत्सव में दिखेगी राम के जन्म से लेकर अभिषेक तक की भव्यता

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   1 Nov 2023 5:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story