October 2026 Vrat/Festival List: नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर करवा चौथ तक अक्टूबर में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार, पढ़ें पूरी लिस्ट

नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर करवा चौथ तक अक्टूबर में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार, पढ़ें पूरी लिस्ट
इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इसी महीने में होगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंग्रेजी कैलेंडर का 10वां महीना अक्टूबर शुरू हो चुका है और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण महीना रहने वाला है। इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इस महीने पितृ पक्ष का समापन होगा। शक्ति का सबसे बड़ा पर्व यानि कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इसी महीने में होगी। इसके अलावा दशहरा, जीवित्पुत्रिका व्रत और करवा चौथ जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे। साथ ही इंदिरा एकादशी, प्रदोष व्रत और कालाष्टमी जैसे महत्वपूर्ण व्रत भी पड़ेंगे। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में कब कौन-सा व्रत और त्योहार आएगा।

यह भी पढ़े -कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक

अक्टूबर 2026 में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट

01 अक्टूबर 2026 गुरुवार षष्ठी श्राद्ध

02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार सप्तमी श्राद्ध

03 अक्टूबर 2026 शनिवार महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध

06 अक्टूबर 2026 मंगलवार इंदिरा एकादशी

08 अक्टूबर 2026 गुरुवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)

10 अक्टूबर 2026 शनिवार अश्विन अमावस्या

11 अक्टूबर 2026 रविवार शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना

16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी

17 अक्टूबर 2026 शनिवार नवपत्रिका पूजा

19 अक्टूबर 2026 सोमवार दुर्गा महा अष्टमी, दुर्गा महा नवमी पूजा

20 अक्टूबर 2026 मंगलवार दशहरा

21 अक्टूबर 2026 बुधवार दुर्गा विसर्जन

22 अक्टूबर 2026 गुरुवार पापांकुशा एकादशी

23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

25 अक्टूबर 2026 रविवार शरद पूर्णिमा

26 अक्टूबर 2026 सोमवार अश्विन पूर्णिमा व्रत, वाल्मीकि जयंती

29 अक्टूबर 2026 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   1 Oct 2026 7:40 PM IST

Tags

Next Story