Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र 10 या 11 अक्टूबर? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त

कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र 10 या 11 अक्टूबर? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
इस बार प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात से ही शुरू हो जाएगी, इसलिए नवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मां दुर्गा की आराधना का सबसे बड़ा और पावन पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाला है। इसके कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इन दिनों में भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होग। धार्मिक मान्यताओं में माता दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभ माना जाता है। लेकिन, इस बार प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात से ही शुरू हो जाएगी, इसलिए नवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है। आइए जानते हैं नवरात्रि आरंभ की स​ही तिथि, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और देवी के स्वरूपों के सभी दिन..

नवरात्रि शुभारंभ की सही तारीख

प्रतिपदा तिथि आरंभ: 10 अक्टूबर 2026, नवरात्रि की रात 9 बजकर 19 मिनट से

प्रतिपदा तिथि समापन: 11 अक्टूबर 2026, रविवार की रात 9 बजकर 30 मिनट तक

पर्व का आरंभ: उदया तिथि के आधार पर नवरात्र का पहला दिन 11 अक्टूबर को माना जाएगा।

घटस्थापना का मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना का विशेष महत्व माना जाता है। पंचांग गणना के अनुसार 11 अक्टूबर को सुबह घटस्थापना का शुभ समय सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक बताया गया है। यह समय स्थान के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त भी घटस्थापना के लिए बताया गया है।

इस वर्ष नवरात्रि की प्रमुख तारीखें

11 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा

12 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

13 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा की पूजा

14 अक्टूबर: मां कूष्मांडा की पूजा

15 अक्टूबर: मां स्कंदमाता की पूजा

16 अक्टूबर: मां कात्यायनी की पूजा

17 अक्टूबर: मां कालरात्रि की पूजा

18 अक्टूबर: मां महागौरी की पूजा

19 अक्टूबर: महानवमी और नवरात्रि का समापन

20 अक्टूबर: विजयादशमी यानी दशहरा

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री) की सलाह जरूर लें।

Created On :   3 Oct 2026 8:47 PM IST

Tags

Next Story