जबलपुर न्यूज: जेन जी स्टाइल गरबा में थिरकाए कदम...

दैनिक भास्कर की वर्कशॉप: कदम से कदम मिलाकर सीखे न्यू गरबा स्टेप्स, आज से होगी धुरंधर स्टाइल गरबा की प्रैक्टिस

डिजिटल डेस्क जबलपुर। जहां एक ओर प्रशिक्षणार्थियों ने मंडली स्टेप की रिहर्सल की, तो वहीं दूसरी ओर जेन जी स्टाइल गरबा के नए स्टेप्स भी सीख रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप के दूसरे दिन दिखाई दिया। जहां पहले स्टेप 1 और स्टेप 2 की प्रैक्टिस की और फिर प्रतिभागियों को जेन जी स्टाइल गरबा के स्टेप्स सिखाए गए। इसके साथ ही प्रशिक्षकों ने धुरंधर स्टाइल गरबा का डेमो देकर प्रतिभागियों को इसकी झलक दिखाई।

एक नजर में ... डे-2 स्पेशल - जेन जी स्टाइल गरबा के स्टेप्स की शुरुआत हुई।

- प्रशिक्षकों द्वारा धुरंधर स्टाइल गरबा का डेमो दिया गया।

- पिछले क्लास के स्टेप्स की रिहर्सल की।

आज क्या होगा खास - धुरंधर स्टाइल गरबा की शुरुआत होगी।

- मंडली और जेन जी स्टाइल गरबा की रिहर्सल करेंगे।

- गीतों पर गरबा की प्रैक्टिस शुरू होगी।

युवाओं का उत्साह

- सोशल मीडिया पर वायरल गरबा स्टेप्स को सीखने प्रशिक्षणार्थियों में खास जोश नजर आया।

- जेन जी स्टेप्स जोश और एनर्जी से भरपूर रहे, जिसमें सभी ने कदम से कदम मिलाकर प्रैक्टिस की।

सीख रहे स्टेप्स का तालमेल

वर्कशॉप में पहले सीखे स्टेप्स को दोहराते हुए हाथ-पैर के मूवमेंट का तालमेल बनाया। इसके बाद नए स्टेप्स की ढोल की थाप के साथ प्रैक्टिस की। प्रशिक्षकों ने गरबा स्टेप्स को पहले धीरे-धीरे और फिर बीट्स के साथ स्पीड में करवाया, जिससे प्रतिभागी आसानी से मूवमेंट समझ सकें।

गीतों पर भी थिरकाएंगे कदम

रंग मिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि गरबा के सात स्टेप्स की रिहर्सल ढोल की थाप पर कराई जाएंगी। वहीं इसके बाद गुजराती गीतों पर रिहर्सल शुरू होगी। शुरुआती दिनों में हाथों और पैरों के मूवमेंट्स को ताल के साथ मिलाना सीख रहे हैं। धीरे-धीरे प्रतिभागियों में कॉन्फिडेंस भी बढ़ रहा है।


Created On :   27 Sept 2026 8:47 PM IST

Tags

Next Story