- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- कैशलेस भी नहीं किया, अब क्लेम भी...
Jabalpur News: कैशलेस भी नहीं किया, अब क्लेम भी नहीं दे रही स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होते ही कैशलेस की सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनियों के द्वारा क्लेम भी नहीं दिया जा रहा है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है।
ऐसी ही शिकायत उत्तर प्रदेश मुरादाबाद निवासी सौरभ सिंह ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी पॉलिसी क्रमांक पी/700002/01/2024/ 044093 ली है। इलाज के लिए अस्पताल में बीमित सदस्य ओमवती को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया।
बीमित ने सारे तथ्य दिए पर जिम्मेदार अधिकारियों ने सहयोग नहीं दिया। पॉलिसीधारक को अपने खर्च पर इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले दस्तावेज को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से जल्द भुगतान का वादा किया गया पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान नहीं मिला। बीमित का आरोप है कि कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गोलमाल किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर कंपनी प्रवक्ता की तरफ से अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   27 Sept 2026 6:07 PM IST












