Jabalpur News: मेडिकल में मरीजों का दम घोंट रही सीवर की दुर्गंध, परिजन भी मांग रहे ऑक्सीजन

मेडिकल में मरीजों का दम घोंट रही सीवर की दुर्गंध, परिजन भी मांग रहे ऑक्सीजन
गंदगी पानी में तैर रही, प्रबंधन का तर्क- नई बिल्डिंग बनने तक मेंटेनेंस चलता रहेगा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल के गलियारों में जमा बारिश का पानी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। अस्पताल की सीवर लाइन चोक है और इसी ब्लॉक वाॅटर से परिसर में दुर्गंध फैल रही है। आईसीयू के अलावा बाकी सभी वार्डों में मरीजों का दम घुटा जा रहा है। दूसरी तरफ परिजन भी कैम्पस के बाहर खुली हवा में सांस लेने के लिए रुक-रुक कर बाहर आ रहे है।

पता चला है कि कुछ साल पहले तक जब सीवर लाइन से गंदे पानी के साथ बारिश का पानी निकल जाता था, तो उतनी समस्या नहीं थी, लेकिन अब मानसून सीजन में स्थिति भयावह होती जा रही है। बीते 3 दिन से गिरा पानी अभी तक नहीं निकला है। पानी जिस तरह से नालियों में चोक है उसको देखते हुए कहा जा सकता है कि यह कई दिनों तक मरीज, परिजन और यहां तक कि चिकित्सा स्टाफ के लिए भी परेशानी का कारण बना रहेगा। गलियारों में जमे गंदे पानी को लेकर प्रबंधन का कहना है कि इसको जल्द से जल्द साफ कराया जाएगा।

अस्पताल में खुद बीमार होने के लायक हालात

किसी भी अस्पताल में मरीज के ठीक होने का प्रतिशत बढ़ जाता है, जब वहां की क्लीनिक बेहतर हो। वहीं मेडिकल अस्पताल में जमा पानी ऐसे पीड़ित जो इलाज के लिए यहां आ रहे हैं उनको नुकसान पहुंचा रहा है और उनकी बीमारी में और इजाफा कर सकता है। संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल खुद जमा पानी की वजह से बीमार नजर आ रहा है। परिजनों का कहना है कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो और जमा गंदगी को साफ कराया जाए।

अस्पताल की सीवर लाइन लंबे समय से ब्लॉक है। इसमें भवनों के बीच गलियारों के पास पानी की निकासी की समस्या बहुत पुरानी है। अभी तत्कालिक रूप से इसका पानी साफ कराया जाएगा, ताकि मरीज या परिजनों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

-डॉ. अरविंद शर्मा, अस्पताल अधीक्षक

71 साल पुरानी बिल्डिंग

जानकारों के अनुसार मेडिकल अस्पताल की बिल्डिंग वर्ष 1955 में बनी, जो 71 साल पुरानी है। उसी वर्ष इसका उद््घाटन भी हुआ। बीते एक दशक में लेकिन इसमें अन्य तरह के सुधार हुए लेकिन सीवर या गंदे पानी की निकासी पर वर्क नहीं हो सका। नतीजा यह हुआ कि बारिश के समय यह पानी बेहद तकलीफदेय हालात पैदा करता है। अभी अस्पताल भवनों के बीच में लिफ्ट पर वर्क चल रहा है, जिसकी वजह से ज्यादा पानी जमा हो रहा है।

Created On :   27 Sept 2026 6:05 PM IST

Tags

Next Story