शारदीय नवरात्रि 2023: दूसरे दिन मां ब्रहाचारिणी की पूजा से करें सिद्धी की प्राप्ति, इस मंत्र का करें जाप

दूसरे दिन मां ब्रहाचारिणी की पूजा से करें सिद्धी की प्राप्ति, इस मंत्र का करें जाप
सदाचार और संयम की वृद्धि के लिए करें मां की आराधना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस वर्ष 15 अक्टूबर से हो चुकी है और आज यानि कि 16 अक्टूबर सोमवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है। यह दिन माता ब्रहाचारिणी को समर्पित होता है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान आरती और मंत्रों का जाप करने से माता भक्तों के सभी बिगड़े काम बना देती हैं। इसके साथ ही देवी मां की कृपा दृष्टि भी सदैव भक्त पर बनी रहती है।

इस दिन माता ब्रहाचारिणी की विधि विधान से पूजा करने पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा बनी रहती है साथ ही सिद्धी, विवेक, बुद्धि, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि के लिए भी देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है। आइए जानते हैं मां के स्वरूप और पूजा विधि के बारे में...

स्वरूप

शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मचारिणी शब्द का अर्थ है तप की चारिणी अर्थात् तप का आचरण करने वाली मां। देवी का यह रूप पूर्ण ज्योतिर्मय और अत्यंत भव्य होता है। माता के सीधे हाथ में जप की माला और उल्टे हाथ में यह कमण्डल होता हैं। नारद जी के आदेशानुसार भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए देवी ने वर्षों तक कठिन तपस्या की। अंत में उनकी तपस्या सफल हुई।

माता ब्रहाम्चारिणी की उपासना का मंत्र-

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

पूजा विधि

- इस दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठें और स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प लें।

- इसके बाद घर के मंदिर को अच्छे से साफ और गंगा जल से शुद्ध करें।

- अब हाथों में एक फूल लेकर उनका ध्यान करें और प्रार्थना करें।

- इसके बाद देवी को पंचामृत स्नान कराएं।

- अलग-अलग तरह के फूल,अक्षत, कुमकुम, सिन्दुर, अर्पित करें।

- देवी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाएं।

- कमल का फूल भी देवी मां को चढ़ाएं।

- माता को उनका मनपसंद भोग लगाएं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   16 Oct 2023 6:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story