Shardiya Navratri 2025: सोमवार से शुरू हो रहा नवरात्रि का पर्व, जानिए किस दिन मां दुर्गा के किस स्वरूप की होगी आराधना?

सोमवार से शुरू हो रहा नवरात्रि का पर्व, जानिए किस दिन मां दुर्गा के किस स्वरूप की होगी आराधना?
इस साल शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिनों के होंगे, इस वर्ष इस पर्व की शुरुआत 22 सितंबर से होगी, नवरात्रि का समापन 02 अक्टूबर 2025 को होगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना का सबसे बड़ा पर्व शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2024) हर वर्ष आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। इस दौरान पूरे नौ दिनों तक भारत सहित पूरी दुनिया में हिंदू धर्म के लोग श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व के दौरान पूजा पंडाल सजाए जाते हैं और इनमें मां दुर्गा के अलग- अलग रूपों की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं।

लेकिन, इस साल शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिनों के होंगे। इस वर्ष इस पर्व की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार से हो रही है और इसका समापन 01 अक्टूबर 2025 को दशहरा (विजयादशमी) के साथ होगा। आइए जानते हैं मां दुर्गा के किस स्वरूप की किस दिन की जाएगी आराधना...

दिनांक

दिन

तिथि

स्वरूप/पूजा/पर्व

22 सितंबर 2025

सोमवार

प्रतिपदा

मां शैलपुत्री पूजा

23 सितंबर 2025

मंगलवार

द्वितीया

मां ब्रह्मचारिणी पूजा

24 सितंबर 2025

बुधवार

तृतीया

मां चंद्रघंटा पूजा

25 सितंबर 2025

गुरुवार

तृतीया

26 सितंबर 2025

शुक्रवार

चतुर्थी

मां कूष्मांडा पूजा

27 सितंबर 2025

शनिवार

पंचमी

मां स्कंदमाता पूजा

28 सितंबर 2025

रविवार

षष्ठी

मां कात्यायनी पूजा

29 सितंबर 2025

सोमवार

सप्तमी

मां कालरात्रि पूजा

30 सितंबर 2025

मंगलवार

महाअष्टमी

मां महागौरी पूजा

01 अक्टूबर 2025

बुधवार

महानवमी

मां सिद्धिदात्री पूजा

02 अक्टूबर 2025

गुरुवार

व्रत पारण/दुर्गा विसर्जन

दशहरा पर्व

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री) की सलाह जरूर लें।

Created On :   20 Sept 2025 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story