साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 22 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक

मेष लग्नराशि (Aries)

ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। काम-काज को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। दैनिक वार्तालाप में वाणी पर संयम रखें। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus)

ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआती भाग में धन का लाभ मिल सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के मामलों से दूर रहें। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखना लाभकारी रहेगा।

मिथुन लग्नराशि (Gemini)

ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से यह सप्ताह शुभ रहेगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी। संतान से संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। यात्रा योग बन सकते हैं, खर्च में वृद्धि संभव है। सेहत का ध्यान रखें, पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

कर्क लग्नराशि (Cancer)

ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी व सहकर्मियों से अच्छा तालमेल रहेगा। धन से जुड़े मामलों में परिश्रम करना पड़ेगा। संतान से मतभेद संभव हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन हो सकता है। सुविधाओं पर धन व्यय हो सकता है।

सिंह लग्नराशि (Leo)

ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआती भाग में मानसिक व शारीरिक परेशानी हो सकती है। धन संबंधी मामलों में समय अनुकूल रहेगा। मध्य सप्ताह में भाग्य का सहयोग मिलेगा। कुछ अनचाहे खर्च संभव हैं। छात्र वर्ग को परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का अंतिम दिन चुनौतिपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या लग्नराशि (Virgo)

ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को व्यापार व नौकरी में शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मध्य सप्ताह में सेहत से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। अंतिम दिनों में आलस्य से बचें, अन्यथा आवश्यक कार्य अधूरे रह सकते हैं।

तुला लग्नराशि (Libra)

ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातक खर्च और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता से पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं, अतः संयम रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में चिंता हो सकती है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio)

ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को धन का लाभ होगा। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा। यात्रा योग संभव हैं। साझेदारों से मतभेद न करें। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius)

ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। संतान से संबंध मधुर रहेंगे। सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक तालमेल बनाए रखना हितकारी रहेगा। अंतिम भाग में वाणी पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें।

मकर लग्नराशि (Capricorn)

ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। साझेदारी से अच्छा मुनाफा हो सकता है। माता-पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। धन लाभ संभव है। किसी भी प्रकार का निवेश न करें। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius)

ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों का साथ लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अधिकारियों से सामंजस्य बनाए रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को अच्छे फल मिलेंगे।

मीन लग्नराशि (Pisces)

ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को शुरुआती भाग में शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। आर्थिक लाभ संभव है। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। वाणी का सही उपयोग लाभ देगा। अंतिम दिनों में आलस्य से बचें। व्यर्थ का तनाव न लें।

---

नोट:

यह साप्ताहिक राशिफल सामान्य है और लग्न राशि पर आधारित है। सटीक भविष्यफल के लिए ज्योतिषी से जन्मपत्री और दशा-अंतरदशा का विश्लेषण कराना आवश्यक है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: +91-6261231618E

mail: kalashantijyotish@gmail.com

www.kalashantijyotish.com

Created On :   22 Sept 2025 8:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story