त्रि शताब्दी जयंती समारोह: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में होगा 6 जून को लोकमाता अहिल्याबाई पर आयोजन

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में होगा 6 जून को लोकमाता अहिल्याबाई पर आयोजन
  • विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में अहिल्याबाई पर केंद्रित एक समारोप सत्र का आयोजन
  • आयोजन दिनांक 6 जून 2025 को दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु एसके जैन करेंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल एवं लोकमाता अहिल्याबाई त्रि शताब्दी जयंती समारोह आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में लोकमाता अहिल्याबाई पर केंद्रित एक समारोप सत्र का आयोजन दिनांक 6 जून 2025 को दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा। इस सत्र में मुख्य वक्ता सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय रहने वाले हैं। इस आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ उद्योगपति एवं दौलत राम समूह के प्रबंध निदेशक सीपी शर्मा रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु एसके जैन करेंगे। लोकमाता अहिल्याबाई का यह 300वां जयंती वर्ष है। इस अवसर पर पूरे देश में उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

लोकमाता अहिल्याबाई अपने शासनकाल में पूरे देशभर में किए गए निर्माण और धार्मिक उत्थान के कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उनकी राज्य संचालन नीति, कर नीति और न्याय व्यवस्था विश्व में एक अद्भुत मिसाल है।

Created On :   5 Jun 2025 5:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story