एजुकेशन: NBE ने जारी किए NEET PG 2020 एडमिट कार्ड, 5 जनवरी को होगी परीक्षा

NBE releases admit cards for NEET PG 2020 exams
एजुकेशन: NBE ने जारी किए NEET PG 2020 एडमिट कार्ड, 5 जनवरी को होगी परीक्षा
एजुकेशन: NBE ने जारी किए NEET PG 2020 एडमिट कार्ड, 5 जनवरी को होगी परीक्षा

डिजिटल डेस्क। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) की होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी कैंडिडेट्स NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in में जाकर अपने एडमिट कार्ड्स डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि NEET PG की परीक्षा 5 जनवरी को आयोजित होनी है, जिसके परिणाम 31 जनवरी को घोषित कर दिए जाएंगे।

 NEET PG 2020 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए  यहां क्लिक करें

डाउनलोड पेज पर जाने के बाद आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड सबमिट करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट रखना न भूलें। परीक्षा में कुल 300 ऑब्जेक्टिव क्वेशन होंगे, जिसके लिए 3 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। यदि आप परीक्षा से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं, तो NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है NEET PG परीक्षा
NEET PG की परीक्षा MD/MS और PG कोर्सेस के एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इसमें सिर्फ वही कैंडिडेट्स हिस्सा ले सकते हैं, जो MBBS हैं या जिनके पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त MBBS पास सर्टिफिकेट हैं। साथ ही कैंडिडेट्स का एक साल की इनटर्नशिप किया होना भी अनिवार्य है।

Created On :   1 Jan 2020 12:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story