जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल: राजस्थान की राजधानी में दुनियाभर के लोगों के पहुंचने से फेस्टिवल बना ग्लोबल ब्रैंड, सभी को गर्व होना चाहिए

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजधानी में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा पूरे विश्व के बहुत सारे देशों में होता है। यह जयपुर के लिए बहुत खुशी की बात है। हमें गर्व है। बहुत अच्छे सेशन होते हैं, पूरे विश्व से लोग यहां आते हैं, यहां बहुत चीजों के बारे में चर्चा होती है। उन्होंने आगे कहा आज जो यहां आर्मी डे परेड हूई है, उसके लिए मैं सेना का धन्यवाद करती हूं। आज उनके द्वारा एक शानदार प्रस्तुति दी गई है, मुझे बहुत गर्व हुआ।
यह भी पढ़े -राजस्थान किसानों का विरोध प्रदर्शन स्थगित, सांसद हनुमान बेनीवाल और राजस्थान प्रशासन के बीच बनी सहमति
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल पर कहा दुनियाभर से लोग यहां आएं। यह ग्लोबल ब्रैंड बन गया है, जिसका हमें बहुत गर्व होना चाहिए। हर बार की तरह इस बार का जो लिटरेचर फेस्टिवल हो रहा है, वो कामयाब हो।
Created On :   15 Jan 2026 4:06 PM IST












