Song Poster Out: ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे अभिषेक और ईशा मालवीय, किस करते हुए गाने का पोस्टर रिलीज

- ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे अभिषेक और ईशा
- किस करते हुए गाने का पोस्टर रिलीज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय बिग बॉस 17 के बाद से चर्चा में आए थे। बिग बॉस के हाउस में दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हुई थी। वहीं एक बार फिर टीवी की दुनिया के दो पॉपुलर सितारे- ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार अब एक बार फिर साथ नजर आने जा रहे हैं। ये जोड़ी म्यूजिक वीडियो ‘नि तू बार-बार’ में साथ दिखेगी। गाने से अभिषेक और ईशा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पोस्टर में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर रिलीज होते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और रिएक्शन दे रहे हैं।
रोमांटिक अंदाज में नजर आए अभिषेक-ईशा
गाने के पोस्टर में ईशा और अभिषेक की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। ईशा के माथे को अभिषेक चूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को एक दूसरे के करीब देखकर फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं। बता दें गाने का टीजर कल रिलीज किया जाएगा।
यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार पहली बार यारियां शो के दौरान मिले थे। जल्द ही दोनों को प्यार हो गया और फिर ब्रेकअप हो गया। इसके बाद दोनों बिग बॉस में मिले और दोनों का ऑन कैमरा झगड़ा देखने को मिला। इस सब के बाद एक बार फिर दोनों को साथ देखकर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया। ब्रेकअप के बाद दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को गाने का पोस्टर काफी पसंद आया। एक यूजर ने लिखा- इसी कमबैक का हम इंतजार कर रहे थे। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यही कारण है अभिषेक को देखने का। बहुत सारे लोगों को दोनों की केमिस्ट्री भी पसंद आई।
Created On :   2 Aug 2025 3:34 PM IST