"आदिपुरुष" पर विवादों के बीच एक बार फिर से टीवी पर होगा रामायण का रिपीट टेलीकास्ट, लॉकडाउन में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

आदिपुरुष पर विवादों के बीच एक बार फिर से टीवी पर होगा रामायण का रिपीट टेलीकास्ट, लॉकडाउन में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म "आदिपुरुष" पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रामायण का ये मॉर्डन वर्जन लोगों का दिल नहीं जीत पाया और लगातार इसे बैन करने की मांग की जा रही है। मामला हाईकोर्ट में पहुंच चुका है जिसपर सुनवाई की जा रही है। फिल्म आदिपुरुष पर तमाम लोगों समेत पूरानी रामायण के कालाकारों ने भी अपत्ति जताई हैं। इन्ही सब के बीच खबर आ रही है कि, रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर टीवी पर टेलीकास्ट होने वाली है। आदिपुरुष को लेकर गुस्साए लोगों के लिए ये एक बड़ी ट्रीट हो सकती है। जब से फैंस को ये पता चला है वे बेहद ही खुश हैं। लोगों का कहना है कि चैनल ने सही समय पर रामायण दिखाने का फैसला किया, क्योंकि लोग अभी भी आदिपुरुष के टॉर्चर से उबरे नहीं हैं।

3 जुलाई से दोबारा देख सकेगें रामायण

रामानंद सागर की रामायण का टीवी पर टेलीकास्ट 3 जुलाई से शेमारू टीवी होगा। शेमारू टीवी ने सोशल मीडिया पर रामायण का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- विश्व की सबसे प्रसिद्ध पौराणिक सीरियल रामायण की फिर वापसी हो रही है। फैंस और ऑडियंस इसे 3 जुलाई से रोज शाम 7.30 बजे देख सकेंगे। जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

लॉकडाउन में टूटे थे कई रिकॉर्ड

रामानंद सागर की रामायण में काम करने वाले कलाकारों ने अभिनय से अपने निभाए किरदारों में जान डाल दी थी। लोग इन किरदारों को भगवान मानने लगे थे। लॉकडाउन के वक्त रामायण को दोबारा टेलीकास्ट किया गया था। रिपीट टेलीकास्ट ने व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 16 अप्रैल 2020 को इसके एक एपिसोड ने रिकॉर्ड बना दिया था। इस एपिसोड में लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच युद्ध दिखाया गया था। इस एपिसोड को 7 करोड़ 70 लाख व्यूज मिले थे, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था। ये रिकॉर्ड भी तब बना जब लोगों के पास देखने के लिए काफी सारे चॉइसेज थे। उस वक्त लोगों के पास ओटीटी के और भी कंटेंट देखने का ऑप्शन था, लेकिन लोगों ने टीवी पर रामायण देखना ज्यादा बेहतर समझा। ये उस समय लोगों के मनोरंजन का सबसे बड़ा सहारा था।

Created On :   29 Jun 2023 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story