अपकमिंग फिल्म: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में अमित सियाल की हुई एंट्री, फिल्म में निभाएंगे सुग्रीव का रोल, जानिए पूरी अपडेट

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में अमित सियाल की हुई एंट्री, फिल्म में निभाएंगे सुग्रीव का रोल, जानिए पूरी अपडेट
  • नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में अमित सियाल की हुई एंट्री
  • फिल्म में निभाएंगे सुग्रीव का रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण इस समय हर तरफ चर्चा में हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। फिल्म आदिपुरुष कॉन्ट्रोवर्सी के बाद फैंस के मन में डाउट है। ऐसे में वे देखना चाहते हैं कि, इस फिल्म में क्या खास होने वाला है और रामायण को किस तरह पेश किया जाने वाला है। वहीं बीते दिनों फिल्म की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की गई थी जिसने लोगों का दिल ही जीत लिया है। वहीं अब फिल्म में नए एक्टर की एंट्री हो गई है। फिल्म के लिए सुग्रीव का रोल कंफर्म हो गया है।

सुग्रीव का रोल करते दिखेंगे अमित सियाल

महाकाव्य रामायण में वानर राज सुग्रीव एक बहुत ही महत्वपूर्ण पात्र हैं, जो बाली के छोटे भाई हैं। रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' फिल्म में सुग्रीव के रोल टैलेंटेड एक्टर अमित सियाल निभाएंगे। अब दर्शकों को मेकर्स के एलान का इंतजार है। आपको बताते चलें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि अमित सियाल बाली की भूमिका निभाते दिखेंगे। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि अभिनेता सुग्रीव का ही किरदार निभा रहे हैं।

रामायण की स्टार कास्ट

बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे जैसे स्टार्स हैं। सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं नहीं यश रावण के रोल में हैं। रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं। काजल अग्रवाल मंदोदरी बनी हैं। लारा दत्ता कैकई के रोल में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।

Created On :   20 Aug 2025 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story