कार्तिक आर्यन बने ग्लोबल स्टार तो वहीं रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यहां देखिए IFFM 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट

कार्तिक आर्यन बने ग्लोबल स्टार तो वहीं रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यहां देखिए IFFM 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीती रात शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) का आयोजन किया गया था। जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे। इस दौरान दोनों ही इंडस्ट्री के स्टार्स को कई सम्मान से सम्मानित किया गया। इस बार ओटीटी के लिए भी अवॉर्ड्स दिए गए। इस फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी तो वहीं ग्लोबल स्टार का अवॉर्ड कार्तिक आर्यन को दिया गया। इसी के साथ कुछ विशेष अवॉर्ड्स इस फंक्शन में दिए गए। हाल ही में करण ने फिल्मी दुनिया में अपने 25 साल पूरे किए हैं। इतने सालों में करण की फिल्मों को ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से भी भरपूर प्यार मिला है। ऐसे में इस दौरान करण को भी विशेष अवॉर्ड दिया गया। तो चलिए देख लेते हैं IFFM 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट-

IFFM 2023 जूरी अवॉर्ड

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- टू किल अ टाइगर

बेस्ट इंडीयन फिल्म- आगरा

बेस्ट परफॉर्मेंस फिल्म (मेल)- मोहित अग्रवाल, आगरा

बेस्ट परफॉर्मेंस फिल्म (फीमेल)- रानी मुखर्जी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे

बेस्ट डायरेक्टर- पृथ्वीर कोनानूर, हेदीलेंतु

बेस्ट फिल्म- सीता रामम

बेस्ट परफॉर्मेंस सीरीज (मेल)- विजय वर्मा, दहाड़

बेस्ट परफॉर्मेंस सीरीज (फीमेल)- राजश्री देशपांडे, ट्रायल बाई फायर

बेस्ट सीरीज-जुबली

बेस्ट शॉर्ट फिल्म- पीपल्स च्वॉइस- कनेक्शन क्या है

बेस्ट शॉर्ट फिल्म- ऑस्ट्रेलिया- होम

इन्हें मिला खास सम्मान

एक फिल्म मेकर के रूप में 25 साल सिनेमा में योगदान के लिए करण जौहर को विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

इक्वॉलिटी इन सिनेमा अवॉर्ड- डार्लिंग्स

पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड- पठान

राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार- कार्तिक आर्यन

डाइवर्सिटी इन सिनेमा अवॉर्ड- मृणाल ठाकुर

डिसरप्टर अवॉर्ड- भूमि पेडनेकर

रेनबो स्टोरीज अवॉर्ड- ओनिर, पाइन कोन

Created On :   12 Aug 2023 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story