ईशा-समर्थ ब्रेकअप: बिग बॉस के घर से निकलते ही टूट गया था ईशा और समर्थ का रिश्ता! एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी बोली- 'मैं बाद में पछताना नहीं चाहती...''

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस ईशा मालवीय बिग बॉस सीजन 17 में एंट्री के बाद से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। इस शो में आने के बाद एक्ट्रेस को काफी फेम मिला इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ भी लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी। एक्ट्रेस ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने शो पर खुलेआम अपना रिश्ता कबूला था। हालांकि बीते कुछ दिनों से खबर आ रही थीं कि ईशा ने अपने पार्टनर समर्थ जुरेल से ब्रेकअप कर लिया है और अब ये कपल साथ में नही है। अब ईशा ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है और समर्थ संग अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया है। उन्होंने खुलासा किया कि 'बिग बॉस 17' के घर से निकलते ही समर्थ से उनका रिश्ता खत्म हो गया था।
यह भी पढ़े -'बिग बॉस 17' की प्रतिभागी खानजादी का पहला एल्बम 'ज्वालामुखी' रिलीज के लिए तैयार
इंटरव्यू में ईशा ने कही ये बात
इंटरव्यू में ईशा ने बताय कि, 'बिग बॉस से बाहर आने के तुरंत बाद ब्रेकअप हो गया था। मुझे अभी भी याद है कि होली पार्टी में समर्थ और मैं यह दिखावा करने की कोशिश कर रहे थे कि हमारे बीच अभी भी अच्छे रिश्ते हैं। हम बात कर रहे थे और डांस कर रहे थे, लेकिन उसके बाद ऐसा नहीं हो पा रहा था।'
यह भी पढ़े -'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट आरती सिंह की वेडिंग आउटफिट बिल्ली ने की 'खराब', एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
ईशा ने कहा- 'हमने खुद को रोका और हम आगे बढ़ गए। अभी नहीं जम रहा है तो जबरदस्ती घसीटेंगे तो क्या फायदा। मुझे जो पसंद है मैं वही करती हूं और आगे भी मैं वही करूंगी। लेकिन मुझे अपने पेरेंट्स की बात सुननी होगी। अभी उनका ये टेक है मेरी पर्सनल जिंदगी पर कि ये सब चीजें होती रहेंगी, इसलिए आप इस पर बाद में ध्यान दें।'
यह भी पढ़े -बहन की हल्दी सेरेमनी में जमकर नाचे कृष्णा-कश्मीरा, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'अभी मेरे लिए अपने प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यह समय वापस नहीं आएगा और मैं बाद में पछताना नहीं चाहती कि जब मेरे पास काम करने का समय था, तो मैं दूसरी चीजों में शामिल थी। इसीलिए अभी मैं अपने माता-पिता की बात सुन रही हूं और जो हो गया सो हो गया।'
Created On :   28 April 2024 3:31 PM IST












