Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी, 6ठें दिन 'वेलकम टू द जंगल' पीछे छोड़ कामाए इतने नोट

बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर मिर्जापुर द मूवी का भौकाल जारी, 6ठें दिन वेलकम टू द जंगल पीछे छोड़ कामाए इतने नोट
पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर लेटेस्ट रिलीज 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर लेटेस्ट रिलीज 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में ही अपनी पूरी लागत वसूल कर ली थी और अब ये प्रॉफिट कमा रही है अच्छी बात ये है कि ये फिल्म वीकडेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। और 6ठें दिन फिल्म ने 'वेलकम टू द जंगल' पीछे छोड़ दिया है।

'मिर्जापुर द मूवी' ने छठे दिन कितनी की कमाई?

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर राज कर रही है। इस फिल्म ने धांसू ओपनिंग कर ये बता दिया था कि ये बॉक्स ऑफिस लूट कर ही मानेगी। इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें पहले दिन 25.75 करोड़ कमाने वाली 'मिर्जापुर द मूवी' ने दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 36 करोड़, चौथे दिन 16 करोड़ और पांचवें दिन 15.60 करोड़ की कमाई की। अब खबरों के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 11.80 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 137.15 करोड़ रुपये हो गई है।

'मिर्जापुर द मूवी' है साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म

'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के छठे दिन भी अच्छी कमाई की है ये पहले ही कॉकटेल 2 के 104.53 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे चुकी है। इसने वेलकम टू द जंगल के 134.11 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है।

धुरंधर 2- 1186.32 करोड़

बॉर्डर 2- 362.76 करोड़

भूत बांग्ला- 199.23 करोड़

धमाल 4- 177.92 करोड़

आवारापन 2- 155.97 करोड़

टॉक्सिक (हिन्दी)- 143.43 करोड़

हनुमान अंश- 143.13 करोड़

मिर्ज़ापुर द मूवी- 137.15 करोड़

वेलकम टू द जंगल- 134.11 करोड़

कॉकटेल 2- 104.53 करोड़

Created On :   10 Sept 2026 10:38 AM IST

Tags

Next Story