Orry On Sara Ali Khan: 'सारा अली खान ने लड़की को कुर्सी से गिरा दिया', ओरी ने याद किया किस्सा बोले- इल्जाम मैंने अपने सिर लिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं। इसी बीच ओरी अपने और सारा अली खान के बीच हुए विवादों को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन वो किसी ना किसी इंटरव्यू में सारा का जिक्र करते हैं। हाल ही में उन्होंने सारा से जुड़ा हुआ एक और मजाकिया किस्सा सुनाते हुए एक्ट्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक पार्टी में सारा ने कथित तौर पर जो मजाक किया उसके बाद उन्हें कैसा बवाल झेलना पड़ा।
यह भी पढ़े -'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज
सारा को लेकर ऑरी का खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू में ऑरी ने एक पार्टी का जिक्र किया, जिसमें वो और सारा दोनों गए थे। वहां वो बैठने की जगह ढूंढ़ रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक लड़की कुर्सी पर बैठी है। ऑरी ने बताया कि इस पार्टी में सारा ने एक लड़की को कुर्सी से गिरा दिया था। इसके बाद ऑरी ने उस लड़की का गुस्सा झेला और सारा इल्जाम अपने सिर लिया। सारा और ऑरी फिर उस कुर्सी पर बैठ गए ऑरी ने बताया कि सारा उस वक्त काफी फेमस थीं और ऑरी को कई नहीं जानता था। कुछ समय बाद वह लड़की शांत हो गई। उसने मुझसे कहा कि कोई बात नहीं गलती से हो गया होगा। इस पूरे मामले में मेरी कोई गलती भी नहीं थी फिर भी मैंने बातें सुनीं।'
यह भी पढ़े -बिहार भागलपुर के बाढ़ राहत शिविर में बच्चों के लिए खास इंतजाम, मनोरंजन के साथ पढ़ाई के लिए लगाई गई एलसीडी टीवी
इस कारण हुआ था सारा और ओरी के बीच विवाद
बता दें कि सारा और ऑरी के बीच की अनबन जनवरी 2026 में तब सामने आई जब ऑरी ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की। बाद में रील को हटा दिया गया। उस पोस्ट में 'सारा', 'अमृता' और 'पलक' को 3 सबसे बुरे नामों में गिना गया था। इस पोस्ट के बाद खबरों के मुताबिक सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने ऑरी को अनफॉलो कर दिया।
यह भी पढ़े -इंग्लैंड की लेग स्पिनर सारा ग्लेन की हुई ब्रिस्बेन हीट में वापसी, पूरे सीजन के लिए रहेंगी उपलब्ध
Created On :   10 Sept 2026 11:31 AM IST











