Kareena Kapoor Statement: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की सक्सेस के बाद शुरु हुई भेड़-चाल! करीना कपूर ने 'हर्ड मेंटैलिटी' पर कसा तंज

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की सक्सेस के बाद शुरु हुई भेड़-चाल! करीना कपूर ने हर्ड मेंटैलिटी पर कसा तंज
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' को लेकर सुर्खियां में है। ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने बॉलीवुड की 'हर्ड मेंटैलिटी' पर खुलकर बात की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' को लेकर सुर्खियां में है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने बॉलीवुड की 'हर्ड मेंटैलिटी' (भेड़-चाल वाली सोच) पर खुलकर बात की है। उन्होंने रणबीर कपूर की 'एनिमल' की सक्सेस का उदाहरण देते हुए फिल्म इंडस्ट्री पर तंज कसा है।

'एनिमल चल गई तो सब हिंसा करने लगे'- करीना

'Yuvaa' के साथ एक कैंडिड टाउनहॉल बातचीत में करीना ने कहा कि अब दर्शक पहले से ज्यादा समझदार हो गए हैं और वो सिर्फ किसी फिल्म के स्टार्स या जॉनर को देखकर उसे देखने का फैसला नहीं करते। करीना कपूर ने कहा, 'हमारे दर्शक जितना हम सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा समझदार हैं। उन्हें पता है कि अच्छी फिल्म कौन सी है और वे उसे देखना चाहते हैं। आज बात सिर्फ एक यंग लव स्टोरी की नहीं है ये सारी चीजें बहुत पुरानी हो चुकी हैं कि अभी हिंसा चल रही है।

करीना ने आगे कहा, 'हम हर्ड मेंटैलिटी हैं, क्या कहें? फिर ऐसे फिल्ममेकर्स भी हैं जो कुछ अलग करना चाहते हैं, जो आपके विचारों को झकझोरना चाहते हैं और जिनकी अपनी फैन फॉलोइंग है। मुझे लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं दर्शक अब ट्रेलर देखकर कहेंगे कि हमें ये फिल्म देखनी है। एक्ट्रेस कहती हैं, 'यंग ऑडियंस ऐसे सवाल पूछेगी जो आपको सोचने पर मजबूर करेंगे। अब फिल्ममेकर्स ये सोचकर फिल्म नहीं बना सकते कि ये कॉमेडी है, इसलिए लोग इसे जरूर देखेंगे। हर फिल्म 200 करोड़ या 500 करोड़ कमाने वाली नहीं है। मुझे लगता है कि हम इसे बदल रहे हैं और दर्शक इसमें हमारी मदद कर रहे हैं।

Created On :   10 Sept 2026 11:12 AM IST

Tags

Next Story