Bigg Boss 20: बिग बॉस हाउस में पहले ही टास्क में मचा हंगामा, काजी तौकीर की हरकतों से परेशान हुए कंटेस्टेंट, पर यूजर्स ने बताया एंटरटेनिंग

बिग बॉस हाउस में पहले ही टास्क में मचा हंगामा, काजी तौकीर की हरकतों से परेशान हुए कंटेस्टेंट, पर यूजर्स ने बताया एंटरटेनिंग
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' शुरू हो चुका है। शो के कुछ नए प्रोमो में कई तरह के ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट को नया टास्क दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' शुरू हो चुका है। शो में हर दिन कुछ ना कुछ नया हो रहा है, जिससे शो चर्चा में है। शो के कुछ नए प्रोमो जारी किए गए हैं। इनमें कई तरह के ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट को नया टास्क दिया गया है। यह टास्क पूरा करने के लिए सबके बीच झगड़ा होता है। काजी तौकीर अपना टास्क इस तरह से पूरा करते हैं कि दूसरे कंटेस्टेंट को दिक्कत होती है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट और काजी तौकीर से विवाद होता है।

काजी तौकीर का ड्रामा

शो के एक और प्रोमो में काजी तौकीर ने अलग ही नौटंकी दिखाई है। वह शो में शुरू से ही अपनी अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। नए प्रोमो में वह लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वह जमीन पर लेटे हैं और अजीब सी हरकतें कर रहे हैं। इसके बाद वह बाकी कंटेस्टेंट के साथ ऐसे पेश आते हैं कि वहां मौजूद कंटेस्टेंट उन पर हंसने लगते हैं। कई यूजर्स ने उनकी हरकतों को एंटरटेनिंग बताया है।

शो के एक दूसरे प्रोमो में रीति तिवारी, कनिका मान से कहती हैं कि क्या आपका कोई बॉयफ्रेंड है? इस पर कनिका हैं कि नहीं। फिर वह पूछती हैं कि आपका कोई बॉयफ्रेंड है? इस पर रीति कहती हैं 'मुझे ये सब टाइम वेस्ट लगता है। जब आप बहुत मजबूत महिला होती हो, तो एक अलग तरह का आदमी आपके साथ रह पाता है। मेरी जिंदगी में कई लोग आए हैं। उन्होंने मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की है। वो मुझे अच्छा नहीं लगता है।'

Created On :   10 Sept 2026 12:05 PM IST

Tags

Next Story