Samay Raina On dating Sharon: क्या शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं कॉमेडियन समय रैना? फैंस ने पूछा सवाल तो दिया ऐसा रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समय रैना अपने शो इंडियाज गोट लेटेंट को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन इस बार वो अपने शो की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कॉमेडियन शेरोन वर्मा के साथ उनके लिंकअप के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, कॉमेडियन के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में बीते दिनों शेरोन भी शामिल हुईं। इस दौरान समय और शेरोन के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। अब इस बारे में समय ने चुप्पी तोड़ी है।
लिंकअप के सवाल पर क्या बोले समय?
शेरोन के साथ नाम जोड़े जाने पर समय रैना ने रिएक्शन दिया है और डेटिंग की बात से साफ इनकार किया है। दरअसल, कॉमेडियन ने 'आस्क मी एनीथिंग' सैशन इंस्टाग्राम पर रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने सवाल किया है कि क्या आप शेरोन को डेट कर रहे हैं? इस पर समय रैना ने जवाब दिया, 'नहीं भाई, सिर्फ इंटरनेट पर अपने तरह की चीजें हो रही हैं'।
क्यों शुरू हुईं डेटिंग की अटकलें?
समय रैना के शो में जब शेरोन वर्मा पहुंचीं तो दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। इतना ही नहीं, समय रैना और उनकी नोंकझोंक भी हुई। एक-दूसरे पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद भी हुआ। समय और शेरोन की बातचीत के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद इनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा। मगर, अब खुद समय ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है।
Created On :   10 Sept 2026 1:12 PM IST












