80's Chat GPT Photo Trend: बाॅलीवुड पर भी छाया 80’s ट्रेंड का खुमार, आमिर से लेकर कियारा-परिणीति तक इन सेलेब्स ने शेयर की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों नया ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एआई की मदद से खुद का 80 के दशक का लुक बना रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं और 80 के दशक का फेमस गाना भी लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम हो या व्हाट्सएप हर जगह लोग अपनी 80s के लुक वाली तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड और टीवी के कई कलाकार 80s चैट जीपीटी फोटो ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। आमिर खान से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने सोशल मीडिया पर अपनी 80s ट्रेंड की तस्वीरें शेयर की हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी वायरल हो रहे 80s ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं। कियारा ने अपने पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ विंटेज अंदाज में एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में कियारा पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि सिद्धार्थ ने डेनिम पहनी हुई है। दोनों का 80s का लुक काफी खूबसूरत लग रहा है।
श्वेता तिवारी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी इस ट्रेंड को फॉलो करने में पीछे नहीं रहीं और उन्होंने भी चैट जीपीटी की मदद से अपनी तस्वीर बनाकर शेयर की। इस तस्वीर में वो व्हाइट शर्ट और जींस पहने नजर आ रही हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी अपने पति राघव चड्ढा के साथ ये ट्रेंड फॉलो किया है। ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए उन्होंने राघव के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।
सोनम बाजवा
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर AI से बनी तस्वीर शेयर की है। हालांकि ये उन्होंने खुद नहीं बनाई है, उनके नाम से बने फैनपेज पर इस तस्वीर को शेयर किया था, जिसे उन्होंने अपने पेज पर भी साझा किया है।
ईशा देओल
ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी 80s के लुक वाली तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो डेनिम जैकेट और जींस के साथ पिंक कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी बोल्ड लग रहा है।
इमरान खान, आमिर खान, जुनैद खान और साई पल्लवी
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इमरान खान की AI से बनाई गई एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में इमरान के अलावा कई अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह तस्वीर फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से जुड़ी है।
नितांशी गोयल, निमरत कौर और आरजे महवश
एक्ट्रेस नितांशी गोयल भी 80s के ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं। निमरत कौर ने भी 80 के दशक के अंदाज में अपनी एक विंटेज तस्वीर शेयर की है।
Created On :   10 Sept 2026 2:52 PM IST












