OTT This Friday: डाकू बनकर घमासान करेंगे अरशद वारसी, 40 भूतों से भिड़ेंगी आशा नेगी, इस हफ्ते देखें ये फिल्म-सीरीज

डाकू बनकर घमासान करेंगे अरशद वारसी, 40 भूतों से भिड़ेंगी आशा नेगी, इस हफ्ते देखें ये फिल्म-सीरीज
अगर आप घर पर रहकर कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर यह शुक्रवार और वीकएंड पर शानदार फिल्म और सीरीज रिलीज होने वाली है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' धमाल मचा रही है। इस फिल्म को 'हनुमान अंश' टक्कर दे रही है। जल्द ही 'हैवान' भी रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों में इस समय धमाल मचा हुआ है लेकिन अगर आप घर पर रहकर कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर यह शुक्रवार और वीकएंड पर शानदार फिल्म और सीरीज रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं इस शुक्रवार को कौन सी फिल्में औ सीरीज रिलीज होने वाली हैं?

चुंबक

इस गुरुवार वेब सीरीज चुंबक भी रिलीज होने वाली है। इसमें मोहल्ले में आस-पड़ोस के घरों के बीच के पारिवारिक और रिश्तों को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी और हेली शाह समेत कई सितारे हैं। इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर से होगा।

अली बाबा और 40 भूत

क्या हो अगर कोई अपने पिता की तलाश में निकले और उसे 40 बेचैन आत्माओं का सामना करना पड़े। इसी तरह की कुछ कहानी है 'अली बाबा और 40 भूत' की। इसमें आशा नेगी ने साइंस में दिलचस्पी रखने वाली न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट अली का किरदार निभाया है। यह हॉरर कॉमेडी सीरीज जियो हॉटस्टार पर 11 सितंबर को रिलीज होगी।

द रिवोल्यूशनरीज

वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज ' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। निखिल आडवाणी निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार अदा करेंगे।

घमासान

इस शुक्रवार को फिल्म 'घमासान' भी रिलीज होने जा रही है। अरशद वारसी और तिग्मांशु धूलिया अभिनीत फिल्म एक कुख्यात डाकू महाराज और एसटीएफ अधिकारी आदित्य की कहानी पर आधारित है। दर्शक इसे 11 सितंबर से जी5 पर देख पाएंगे। बता दें कि फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। अभिनेता अरशद वारसी इस फिल्म में डाकू की भूमिका में नजर आएंगे।

Created On :   10 Sept 2026 1:32 PM IST

Tags

Next Story