Monalisa Song: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज, मोनालिसा की अदाओं और खूबसूरती ने बनाया लोगों के दिवाना

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज, मोनालिसा की अदाओं और खूबसूरती ने बनाया लोगों के दिवाना
  • मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज
  • मोनालिसा की अदाओं और खूबसूरती ने बनाया लोगों के दिवाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है जल्दी ही वे सनोज मिश्रा की फिल्म में भी नजर आने वाी है लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही मोनालिसा स्टार बन गई हैं उनका पहला एल्बम गाना 'सादगी' रिलीज हो गया है। गाने का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इस गाने की रिलीज और मोनालिसा को देखने का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली गाना रिलीद हो गया है जिसमें मोनालिसा की अदाओं और खूबसूरती ने लोगों के दिवाना बना दिया है।

सफेद ड्रेस में खूबसूरत दिखीं मोनालिसा

मोनालिसा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो 'सादगी' उत्कर्ष सिंह के साथ रिलीज हुआ है। इस वीडियो में मोनालिसा सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी आंखें देखने लायक है। इस गाने के बोल को भी दर्शकों बेहद पसंद कर रहे हैं। साथ ही मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह के बीच की कमेस्ट्री भी शानदार दिख रही है।

यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन

वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सामने आते ही दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मोना तो हैं ही क्यूट। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर, खुशकिस्मत लड़की। एक और यूजर ने कहा कि इसलिए इनका नाम मोनालिसा है, जिस नजरिए से देखोगे वैसी दिखाई देंगी। शानदार गाना। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि उनके पास मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह की तारीफ के लिए शब्द कम पड़ गए। इतना ही नहीं कुछ ही देर में इस गानों को हजारों लोगों ने देख लिया।

Created On :   14 Jun 2025 12:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story