अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने अनोखे अंदाज में किया लाइगर का प्रमोशन, मुंबई लोकल में किया सफर

Ananya Pandey and Vijay Deverakonda promoted Liger in a unique way, traveled in Mumbai local
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने अनोखे अंदाज में किया लाइगर का प्रमोशन, मुंबई लोकल में किया सफर
लाइगर का प्रमोशन अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने अनोखे अंदाज में किया लाइगर का प्रमोशन, मुंबई लोकल में किया सफर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की मोस्टअवेटेड फिल्म "लाइगर" का दर्शक बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का दोनों ने प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया है, हाल ही में मुंबई के एक लोकल ट्रेन में दोनो को चढ़ते देखा गया। अब ट्रेन से अनन्या ने अपनी तस्वीरो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में अनन्या और विजय देवरकोंडा की क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। ट्रेन की सीट पर विजय लेटे हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपना सिर अनन्या के गोद रख रखा है और वो झपकी ले रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya (@ananyapanday)

अनन्या इस मौके पर बैगी डेनिम जींस के साथ पीले रंग के टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनके को-एक्टर विजय जींस के साथ काले रंग की टी-शर्ट में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने अपने शूट लोकेशन पर पहुंचने के लिए लोकल ट्रेन का मजा लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by In UK (@bollyjawaani)

अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करते हुए दोनो हाल ही में करण जौहर के चैट शो का भी हिस्सा बनें। शो के दौरान, उन्होंने अपनी बॉन्डिंग, फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के एक्सपीरियंस, अपने लव लाइफ के बारे में खुल कर बात की।

लाइगर के साथ साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। ये स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Created On :   29 July 2022 10:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story