फुटबाल प्रेमियों के लिए खुशखबरी, सामने आया Colin in Black and White का ट्रेलर
डिजिटल डेस्क,मुंबई। अगर आप फुटबाल खेलना पसंद करते है तो, उस पर आधारित सीरीज और फिल्में भी जरुर पसंद करते होंगे। इसलिए खेलों पर आधारित शोज का निर्माण समय-समय पर किया जाता है। हाल ही में 6 पार्ट की सीरीज "Colin in Black and White" का ट्रेलर सामने आ गया है, जो एक ऐसे बच्चे की कहानी को दिखाता है, जिसे सिर्फ और सिर्फ फुटबाल खेलना पसंद होता है। जेडन माइकल ने सीरीज में युवा कॉलिन कैपरनिक का किरदार निभाया है। बता दें कि, "Colin in Black and White" का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 29 अक्टूबर को किया जाएगा।
वीडियो- Netflix
Created On :   13 Oct 2021 5:27 PM IST
Next Story












