कपूर खानदान की इस बेटी से खूबसूरती में करीना और करिश्मा भी फेल, फिल्मी दुनिया में सबसे पहले कदम रख तोड़ी थी वर्षों पुरानी परंपरा 

Kareena and Karisma also fail in beauty with this daughter of Kapoor family
कपूर खानदान की इस बेटी से खूबसूरती में करीना और करिश्मा भी फेल, फिल्मी दुनिया में सबसे पहले कदम रख तोड़ी थी वर्षों पुरानी परंपरा 
बर्थडे स्पेशल कपूर खानदान की इस बेटी से खूबसूरती में करीना और करिश्मा भी फेल, फिल्मी दुनिया में सबसे पहले कदम रख तोड़ी थी वर्षों पुरानी परंपरा 

डिजिटल डेस्क मुंबई। हिन्दी सिनेमा में कपूर खानदान का बड़ा योगदान रहा है। कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरस्टार कलाकार दिए हैं। कपूर खानदान के कई  ऐसे कलाकार हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कभी ना भूली जाने वाली छाप छोड़ चुकें हैं। कहा जाता है कि, करिश्मा कपूर खानदान की पहली लड़की थी जिसने फिल्म जगत में कदम रखा था। लेकिन आज हम बाताने जा रहें कपूर खानदान की उस बेटी के बारे में जो खूबसूरती में करिश्मा और करीना को भी पीछे छोड़ती है। और यही कपूर खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने एक्टिंग में अपना पहला कदम रखा। कपूर परिवार की इस बेटी का नाम है संजना कपूर। संजना शशि कपूर की बेटी हैं। संजना आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं।

वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ कर एक्टिंग में रखा था कदम

माना जाता है कि करिश्मा कपूर खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था, पर करिश्मा कपूर से पहले ही शशि कपूर की बेटी संजना अपने एक्टिंग का हुनर बॉलीवुड में दिखा चुकी थीं। और इन्होंने ही वर्षों पूरानी परंपरा को तोड़ा था। बताया जाता है कि,  पृथ्वीराज कपूर ने परंपरा बनाई थी कि उनके घर की बहू-बेटियां फिल्मों में काम नहीं करेंगी। संजना का जन्म 27 नवंबर को 1967 में हुआ था।  संजना ने अपने पापा शशि के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 36 चौरंगी लेन से डेब्यू किया था। 1981 में आई इस फिल्म में उनकी मां जेनिफर केंडल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, संजना ने उनके बचपन का किरदार निभाया था। इस समय वह 14 साल की थी। 

17 साल की उम्र में की थी पहली फिल्म
फिल्म 36 चौरंगी लेन के बाद संजना कपूर 17 साल की उम्र में 1984 में आई उत्सव में दिखाई दीं थी, जो कि उनके पिता शशी कपूर ने डायरेक्ट की थी। इसके बाद उन्होंने 1989 में आई फिल्म हीरो हीरालाल में लीड रोल निभाया, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। 1988 में संजना मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे में नजर आईं, जो ऑस्कर में इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में भेजी गई थी। वह आखिरी बार 1994 में आई फिल्म अरण्यक में नजर आई थीं।

छोटे पर्दे पर भी आजमाई किस्मत
इसके साथ ही उन्होंने छोटे पर्दे पर भी किस्मत आजमानी चाही और तीन साल तक अमूल इंडिया शो होस्ट किया था। इसके साथ ही वे फिल्मो से दूर होती चली गई। वे पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर से जुड़ीं और 2011 तक उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संभाली। 2012 में उन्होंने पृथ्वी थिएटर छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की और जुनून थिएटर लॉन्च किया। संजना को 2020 में थिएटर में योगदान के लिए फ्रांसीसी सम्मान नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स से नवाजा गया। संजना ने अपने  पहले फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर आदित्य भट्टाचार्य से शादी की थी। दोनों की शादी लंबे समय तक चल नहीं पाई और तलाक हो गया। इसके बाद संजना ने वाल्मीक थापर से शादी की, जिससे दोनों का एक बेटा हमीर है। संजना दिल्ली में रहती हैं। 
 

Created On :   27 Nov 2022 5:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story