अपकमिंग फिल्म: राजामौली की फिल्म ग्लोबट्रोटर से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक आउट, साड़ी पहनकर एक्शन करती दिखीं देसी गर्ल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ग्लोबट्रोटर में नजर आने वाली हैं। अनाउंसमेंट के बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म से प्रियंका का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल् में वे मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगी। प्रियंका पीले रंग की साड़ी पहने, हाथ में बंदूक थामे दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। इस लुक ने फैंस को काफी एक्साइटेड पर दिया है।
यह भी पढ़े -जैकी श्रॉफ ने जूही चावला को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया तस्वीरों का वीडियो
साड़ी में देसी गर्ल का एक्शन अवतार
आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्शन रोल में रफ-टफ अंदाज में नजर आती हैं। वे वेस्टर्न लुक में हाथ में हथियार उठाए दिखती हैं। मगर, प्रियंका चोपड़ा का अंदाज सबसे हटकर दिखा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से अपना लुक शेयर किया है। वे पीले रंग की साडी़ पहने नजर आ रही हैं। हाथ में बंदूक थाम रखी है। साड़ी का पल्लू हवा में लहरा रहा है और वे बंदूक से निशाना लगाते दिख रही हैं और पैरों में कोलहापूरी चप्पल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
एसएस राजामौली की फिल्म 'ग्लोबट्रॉटर' से यह प्रियंका चोपड़ा का पहला पोस्टर है। इसी के साथ उनके किरदार का नाम भी रिवील हो गया है। पोस्टर पर लिखा है, 'एसएस राजामौली की फिल्म। प्रियंका चोपड़ा जोनस, मंदाकिनी।' पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'वह दिखने में जितनी खूबसूरत है, उससे कहीं अधिक है...मंदाकिनी को हैलो कहिए'। इस फिल्म में महेश बाबू भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़े -'उनकी फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं', राघव चड्ढा ने की धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना
प्रियंका की तारीफ में राजामौली ने कही ये बात
एसएस राजामौली ने भी प्रियंका चोपड़ा का लुक अपने एक्स अकाउंट से शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है। डायरेक्टर ने लिखा है, वह महिला जिसने ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया। देसी गर्ल, आपका स्वागत है। दुनिया को आपकी मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखने का बेसब्री से इंतजार है'।
Created On :   13 Nov 2025 11:04 AM IST












