मनोरंजन: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'राजा शिवाजी', अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को छोड़ा पीछे, ओपनिंग डे पर रहा इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर छाई राजा शिवाजी, अक्षय कुमार की भूत बंगला को छोड़ा पीछे, ओपनिंग डे पर रहा इतना कलेक्शन
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' का क्रेज सिनेमाघरों में सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। क्रिटिक्स की ओर से भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' का क्रेज सिनेमाघरों में सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। क्रिटिक्स की ओर से भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी बढ़िया कलेक्शन कर रही है। सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होती ही सोशल मीडिया पर छा गई। बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' ने अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं राजा शिवाजी का ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन रहा।

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'राजा शिवाजी'

फिल्म राजा शिवाजी ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शुक्रवार रात (1 मई) 10.30 बजे तक 11.35 कोरड़ की कमाई की है। फिल्म हिंदी और मराठी भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म ने हिंदी में 3.35 कोरड़ और मराठी में 8 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।

जानें भूत बंगला के 15वें दिन की कमाई

वहीं, बात करें भूत बंगला की तो फिल्म ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 4.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत दर्ज की गई है। ऑक्यूपेंसी में गिरावट के अलावा फिल्म के कई शोज भी कम हुए हैं। शुक्रवार को भूत बंगला के 4,807 शोज थे।

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के अलावा राजा शिवाजी ने एडवांस बुकिंग में भी बाजी मारी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट के 5.14 करोड़ की कमाई की है। जबकि, मराठी शोज में फिल्म का नेट कलेक्शन 3.60 करोड़ और 4.25 करोड़ ऐतिहासिक ग्रास कलेक्शन रहा है। इतना ही नहीं, बल्कि मराठी भाषा में रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग करने वाली राजा शिवाजी पहली फिल्म बन गई है।

छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित है 'राजा शिवाजी'

बता दे्ं, राजा शिवाजी फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित है। इस फिल्म में शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर युद्ध लड़ने की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख शिवाजी महाराज का रोल निभा रहे हैं। जबकि, जेनेलिया शिवाजी महाराज की पत्नी के किरदार में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, भाग्यश्री, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान समेत कई कलाकार इंपोर्टेंट रोल प्ले कर रहे हैं।

Created On :   2 May 2026 3:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story