Bigg Boss 19 Winner: वो जीत गए क्या? मैं तो खुद को देखती रह गई, अनडिजर्विंग विनर...गौरव खन्ना की जीत पर कंटेस्टेंट्स का रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। गौरव की शानदार जीत के बाद फैंस काफी खुश हैं और कमेंट्स में खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच शो की रनर-अप फरहाना भट्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने गौरव को अनडिजर्विंग विनर बताया है। फरहाना ने कहा कि मैं पूरी तरह सेटिस्फाइड हूं। भले बिग बॉस 19 की ट्रॉफी मेरे पास नहीं है लेकिन सीजन की स्टार मैं ही हूं।
फरहाना से जब पूछा गया कि क्या गौरव डिजर्विंग विजेता हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है। जीके ने घर पर कुछ नहीं किया है। लेकिन वह TV स्टार हैं। उनकी टीवी ऑडियंस ने वोट दिया होगा। आपको बता दें कि, केवल फरहाना ही नहीं बल्कि GK (गौरव खन्ना) की कामयाबी पर सीजन के अन्य कंटेस्टेंट्स का भी रिएक्शन सामने आया है।
गौरव खन्ना ने जाहिर की खुशी
ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का इनाम जीतने के बाद गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट जाहिर कर अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि तीन महीने का सफर आखिरकार खत्म हो गया है... और क्या शानदार अंत हुआ है। ट्रॉफी घर आ गई है। वे पूछते रहे, "GK क्या करेगा?" जैसा कि हमने हमेशा कहा, GK हम सबके लिए ट्रॉफी घर लाएगा। उसने ऐसा किया। यह सफर सबसे खूबसूरत तरीके से बहुत शानदार रहा। हमने गौरव के साथ हर दिन जिया, हर खुशी, हर मुश्किल, ताकत और सम्मान का हर पल। और आज, यह जीत अपनी सी लग रही है। यह जीत हर उस इंसान की है जिसने विश्वास किया, जिसने वोट दिया, जो उसके साथ खड़ा रहा, जिसने उसके सपने को अपना सपना बनाया। उन्होंने आगे लिखा कि आज, हम सिर्फ एक ट्रॉफी का जश्न नहीं मना रहे हैं। हम विश्वास, प्यार और साथ का जश्न मना रहे हैं। हम सब मिलकर जीत रहे हैं। दिल की गहराइयों से धन्यवाद। प्यार के साथ अलविदा...
'मैंने अपने तरीके से जवाब दिया'
गौरव खन्ना ने अपनी जीत पर कहा कि मैंने कभी ज्यादा लड़ाई में अपना वक्त खराब नहीं किया, मैं अपना काम करता रहा। मुझे लगता है शो का विनर बनने के लिए ये बहुत जरूरी चीज है कि आप रिएक्शन टाइम बढ़ाएं। मैं हमेशा ये सोचता था कि अगर कोई मुझसे लड़ने भी आया है तो मैं एक ही बात कहता था वो ये कि मैं जवाब दूंगा लेकिन अपने वक्त और अपने तरीके से। सुनना है सुना वर्ना आगे बढ़ो।
'GK जीत गए क्या? मैं तो खुद को देखती रह गई'
तान्या मित्तल ने क्या कहा कि गौरव खन्ना ने अभी कुछ किया क्या? अरे सॉरी मैं खुद को ही देखती रह गई, मैंने देखा नहीं। जीत गए क्या? पूरे शो में मैं खुद को ही देखती रह गई। जीके जीत गए होंगे कोई बात नहीं। उन्होंने आगे कहा कि अगर मीडिया मेरा इंटरव्यू ले रही है तो मैं भी जीत ही गई हूं।
जीके या फरहाना...अशनूर को किसका गेम पसंद?
कंटेस्टेंट अशनूर कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि जीके जीत गए। आखिरकार जीत सकारात्मकता की ही होती है, पॉजिटिव गैंग की ही होती है तो हम बहुत खुश हैं। इसके बाद जब उनसे फरहाना के गेम के बारे में पूछा गया तो अशनूर कौर ने कहा कि मुझे जीके का ही गेम ज्यादा अच्छा लगता था। वो हमारे ग्रुप में थे तो जब भी टॉप 2 की बात आएगी तो मैं उन्हें ही सिलेक्ट करूंगी।
टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने शेयर की स्टोरी
Created On :   8 Dec 2025 2:22 PM IST












