बॉलीवुड से कम नहीं भोजपुरी सिनेमा की ये टॉप-10 एक्ट्रेसेस, लाखों में है फैन फॉलोइंग, इनमें से आपकी कौन है फेवरेट?

बॉलीवुड से कम नहीं भोजपुरी सिनेमा की ये टॉप-10 एक्ट्रेसेस, लाखों में है फैन फॉलोइंग, इनमें से आपकी कौन है फेवरेट?
  • भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसस में से एक अक्षरा सिंह भी हैं।
  • आम्रपाली, मोनालिसा समेत इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा दिन-ब-दिन लोकप्रिय होता जा रहा है। इस इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस बॉलीवुड की अभिनेत्री को खूबसूरती के मामले में सीधे टक्कर देती हैं। अपनी अदाकारी के अलावा भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेसेस अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। तो आइए ऐसे ही 10 एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी की वजह से दर्शकों के बीच अच्छा खासा नाम बनाया हुआ है।

अक्षरा सिंह


इस लिस्ट में अक्षरा सिंह का नाम सबसे ऊपर है। जो अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के बीच अपनी पैठ बना चुकी हैं। आलम यह है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनके चाहने वाले घेर लेते हैं। भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह का नाम शामिल हैं। करीब एक दशक से भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सक्रिय हैं। जिन्होंने दर्जनों फिल्मों में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया है।

आम्रपाली दुबे


आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ा नाम है। जिन्होंने छोटे पर्दे से भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ डेब्यू किया था। आज इनकी फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। हाल ही में इनकी मूवी खेसारी लाल यादव के साथ 'डोली सजा के रखना' आई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

काजल राघवानी


काजल राघवानी की गिनती यंग एक्ट्रेसस में होती है। इनकी सबसे ज्यादा जोड़ी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ पंसद की जाती है। काजल राघवानी की सादगी और डांस मूव्स के लाखों लोग दीवाने हैं। आज काजल राघवानी की गिनती भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्ट्रेसस में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल एक फिल्म के लिए लाखों रुपये का चार्ज करती हैं।

रानी चटर्जी


रानी चटर्जी करीब डेढ़ दशक से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हैं। आज वो अपना नाम इतना बना चुकी है कि इन्हें किसी परिचय के मोहताज नहीं है। रानी ने महज 16 साल की उम्र में भोजपुरी सिनेमा में कदम रख दिया था। रानी के बारे में कहा जाता है कि एक्शन फिल्म के लिए सबसे परफेक्ट फीमेल एक्ट्रेस हैं। इनकी दमदार एक्टिंग की वजह से मेकर्स, ज्यादा एक्शन फिल्म के लिए ही इन्हें पसंद करते हैं।

मोनालिसा



मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिलहाल, ये भोजपुरी सिनेमा से गायब हैं। मोनालिसा इन दिनों छोटे पर्दे से जुड़ी हुई हैं। जहां वो अपने दमदार एक्टिंग के जरिए फैंस को इंटरटेन कर रही हैं। मोनालिसा की जोड़ी पावरस्टार पवन सिंह के साथ काफी हिट रही है। कई बार मोनालिसा से फैंस कह चुके हैं कि वो कब पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेंगी।

पाखी हेगड़े


पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम है। लेकिन वो अब पूरी तरह से इस इंडस्ट्री से गायब हो गई हैं। बीते वर्ष पाखी को खेसारी लाल यादव के साथ एक गाने में देखा गया था लेकिन तब से वो अब तक गायब ही हैं। करीब एक दशक पहले पाखी का जलवा इतना था कि तमाम मेकर्स अपने फिल्म में इन्हें ही लेना चाहते थे लेकिन आज के हालत बिल्कुल बदल गए हैं।

निधि झा


निधि झा भोजपुरी सिनेमा से काफी लोकप्रियता हासिल की हुई हैं। इनका निक नाम 'लूलिया' है। इनका यह नाम एक गाने के हिट होने की वजह से पड़ा है। एक्ट्रेस की शादी बीते वर्ष ही हुई है। जिसकी वजह से अभी इनकी कोई मूवी रिलीज नहीं हो पाई है। बता दें कि, निधि झा ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश से शादी की है।

यामिनी सिंह


भोजपुरी सिनेमा में यामिनी सिंह भी समय के साथ काफी लोकप्रिय होती जा रही है। बीते कुछ महिने में रिलीज हुए उनके गाने ने काफी धमाल मचाया है। खेसारी लाल यादव के साथ इनकी जोड़ी काफी हिट रही है। एक्ट्रेस को जल्द ही अरविंद अकेला कल्लू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में दोनों स्टार्स एक दूसरे से इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे।

अजंना सिंह


अंजना सिंह का नाम भी भोजपुरी सिनेमा में काफी है। इनके चाहने वालों की फेयर लिस्ट काफी लंबी है। एक्ट्रेस अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। सुपरस्टार यश से अलग होने के बाद एक्ट्रेस सिंगल पेरेंट हैं। बता दें कि, अजंना ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भोजपुरी सिनेमा में अपना कदम रखा था और आज उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है।

संचिता बनर्जी


भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्ट्रेसस में संचिता बनर्जी का नाम भी शुमार है। संचिता को फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' से काफी लोकप्रियता मिली थी। जिसके बाद प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू की फिल्म 'विवाह' से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2019 में रिलीज हुआ ये फिल्म आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। संचिता और चिंटू पांडे हाल ही में फिल्म 'बेटा भाग से बेटी सौभाग्य से' की शूटिंग की है। बता दें कि, संचिता भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा बिखरने में कामयाब रही हैं।

Created On :   6 Jun 2023 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story