KD The Devil Trailer Removed: यूट्यूब से हटाया गया ध्रुव सरजा की फिल्म 'केडी: द डेविल' का ट्रेलर, नोरा फतेही के गाने को लेकर हुआ था बवाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ एक्टर ध्रुव सरजा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'केडी द डेविल' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म रिलीज के पहले ही कई सारे विवादों में है। पहले फिल्म के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटाया गया है। वहीं अब एक बार फिर यह फिल्म विवादों में आ गई है। दरअसल, 'केडी द डेविल' के ट्रेलर को यूट्यूब से रिमूव कर दिया गया है। इससे पहले इस फिल्म का गाने को लेकर काफी विवाद हुआ है।
यह भी पढ़े -14 साल पुरानी खटास भूलीं सुनीता आहूजा, शो के दौरान भांजे कृष्णा अभिषेक ने पैर पकड़कर माफी मांगी
जल्द रिलीज होगा नया ट्रेलर
यूट्यूब से 'केडी द डेविल' का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही समय बाद प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। मेकर्स ने बताया कि इसमें कुछ इनवैलिड कंटेंट था उन्होंने माफी मांगते हुए बताया कि वो अब सेंसर बोर्ड के नियमों के अनुसार बदलाव करके नया ट्रेलर रिलीज करेंगे।
मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'केडी द डेविल का ट्रेलर हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, जिसमें सर्टिफ़िकेशन प्रोसेस के दौरान अनजाने में कुछ ऐसा कंटेंट शामिल हो गया था, जिसका सर्टिफ़िकेशन नहीं हुआ था। इसलिए हमने ट्रेलर हटा दिया है और सर्टिफ़िकेशन गाइडलाइंस का पालन करते हुए जल्द ही इसका एक नया वर्शन अपलोड करेंगे। हम माफी मांगते हैं हम सर्टिफ़िकेशन के सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़े -सीता नवमी पर्दे पर 'जनक नंदिनी' का किरदार निभा चुकीं ये अभिनेत्रियां, दीपिका ही नहीं लिस्ट में स्मृति व नयनतारा भी
गाना भी यूट्यूब से हटया गया
इससे पहले फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर काफी बवाल हुआ था। इस फिल्म में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे अश्लील और आपत्तिजनक बोल के कारण इस गाने को यूट्यूब से हटाना पड़ा था। बता दें कि इस फिल्म में किच्चा सुदीप, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। ये फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   25 April 2026 3:49 PM IST












