मनोरंजन: पापा बनने वाले हैं एक्टर विक्रांत मैसी, खूबसूरत पोस्ट करके बताया कब आने वाला है नन्हां मेहमान

पापा बनने वाले हैं एक्टर विक्रांत मैसी, खूबसूरत पोस्ट करके बताया कब आने वाला है नन्हां मेहमान
  • एक्टर विक्रांत मैसी के घर गूंजने वाली है किलकारी ,
  • पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खूशखबरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विक्रांत मैसी भारत के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कई साल से दर्शकों के लिए क्वालिटी वाले कंटेंट देते हुए खुद को एक शानदार अभिनेता के रूप में पेश किया हैं। उनकी एक्टिंग का हर कोई फेन है। एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर बीते दिन खबर सामने आई थी कपल पेरेंट बनने वाला है। अब विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। इसी के साथ एक्टर ने बताया है कि नन्हां मेहमान कब आने वाला है। इस खबर को सुनने के बाद एक्टर के फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाईंय दे रहे हैं।

शेयर किया खूबसूरत पोस्ट

विक्रांत ने पोस्ट में पत्नी के साथ अपनी एक शादी की फोटो शेयर की है। उसके साथ एक फोटो अटैच है, जिसमें तीन सेफ्टी पिन हैं, दो बड़ी और एक छोटी। एक बड़ी सेफ्टी पिन के अंदर छोटी सेफ्टी पिन दिखाई गई है। जिसके जरिए ये बताया जा रहा है, कि शीतल प्रेग्नेंट है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि हम पेरेंट्स बनने वाले हैं और बेबी 2024 में आ रहा है। साथ ही विक्रांत ने लिखा कि हमारी नई जर्नी शुरू हो गई है। विक्रांत की इस खुशखबरी के बाद से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। गौहर खान, हुमा कुरैशी, मौनी रॉय जैसे स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

2022 में हुई थी शादी

बता दें कि, विक्रांत और शीतल की मुलाकात अल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने इस सीरीज में साथ काम किया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2019 में कपल ने सगाई की। इसके बाद फरवरी 2022 में कपल शादी के बंधन में बंध गया।

इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्रांत

विक्रांत के वर्क फ्रंट की बात करे तो, वो पिछली बार मुंबईकर में नजर आए थे। अब उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो विधु विनोद चोपड़ा की 12th फेल, तापसी पन्नू की फिर आई हसीन दिलरुबा और मौनी रॉय के साथ ब्लैकआउट में नजर आएंगे।


Created On :   24 Sep 2023 7:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story