कान्स फिल्म फेस्टिवल में खून से लथपथ होकर क्यों पहुंची लड़की? इससे पहले भी हो चुका है ऐसा

कान्स फिल्म फेस्टिवल में खून से लथपथ होकर क्यों पहुंची लड़की? इससे पहले भी हो चुका है ऐसा
  • 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज 16 मई से हुआ जोकि 27 मई तक चलेगा
  • फेस्टिवल में खून से लथपथ होकर पहुंची लड़की फोटोज वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल पूरी दुनियाभर से कुछ चयनित हुई फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाती है और बेस्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। इसे हर साल फ्रांस के कान्स शहर में ऑर्गनाइज किया जाता है। इसी कड़ी में 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज 16 मई से हुआ जोकि 27 मई तक चलेगा। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में कई सारी एक्ट्रेसेस शानदार लुक में फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। इसी बीच एक लड़की खून से लथपथ होकर कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंच गई। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

खून से लथपथ होकर क्यों पहुंची लड़की?

खबर के मुताबिक, लड़की ने रूस-यूक्रेन युद्ध का विरोध करने के लिए ऐसा किया। फोटो में वह रूसी झंडे के रंग वाली ड्रेस पहनी नजर आ रही है। जब वह रेड कार्पेट पर चलकर आती है, तो फोटोग्राफर उसकी तस्वीरें लेने लगते हैं। तभी वह अपने ऊपर लाल रंग गिरा लेती है। उसकी इस हरकत पर सिक्योरिटी में तैनात एक आदमी उसका हाथ खींचकर उसे वहां से बाहर ले जाता है। एक ट्वीटर अकाउंट पर पर इस लड़की की फोटो को पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि कांस फेस्टिवल डे में यूक्रेन के रंगों में एक सुंदर कपड़ो वाली एक महिला यूक्रेन-रूस युद्ध में रूस के खिलाफ खून से लथपथ थी। आखरी में उसकी तारीफ करते हुए लिखा गया है शाबाश मैडम।

बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 15 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, फिर भी जंग लगाता जारी है। यूक्रेनी लोग जिस खून खराबे को झेल रहे हैं, उसके विरोध में दुनिया भर के प्रदर्शनकारी अलग अलग तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

इससे पहले भी हो चुका है ऐसी घटना

बता दें कि, यह कोई पहला प्रदर्शन नहीं है बीते साल भी एक महिला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेशों के विरोध में एक मैसेज के साथ कांस में शामिल हुई थी। यह महिला पहले पूरे कपड़ों में रेड कार्पेट पर चलकर पहुंची उसके बाद धीरे-धीरे अपने कपड़े उतारने लगी थी। उसने अपने शरीर पर लिखा था 'Stop Raping Us'। जिसका मतलव था हमारा रेप करना बंद करो। उसने यूक्रेनी झंडे के रंगों को अपने शरीर पर लगाया हुआ था। उस वक्त ऐसी खबरे आई थीं कि रूसी सैनिक यूक्रेन की महिलाओं के साथ रेप कर रहे हैं। हालंकि यह बात साबित नहीं हो पाई थी।

Created On :   22 May 2023 11:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story