दहेज ना मिलने पर दूल्हे ने किया शादी से इनकार, जानिए वायरल वीडियो का सच

Fake news: The groom refused to marry for not getting dowry, know truth of viral video
दहेज ना मिलने पर दूल्हे ने किया शादी से इनकार, जानिए वायरल वीडियो का सच
फर्जी खबर दहेज ना मिलने पर दूल्हे ने किया शादी से इनकार, जानिए वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि, दूल्हे ने दहेज ना मिलने से शादी करने से इनकार कर दिया है। वीडियो में एक लड़का दूल्हे से शादी ना करने का कारण पूछता है, जिसके जवाब में दूल्हा कहता है कि अब तक उसकी मांगे पूरी नहीं हुई हैं। अगर अभी उसकी मांगों को पूरा किया जाएगा तो बारात वापस अपने घर चली जाएगी।

वीडियो में लड़के ने बताया कि वह सरकारी नौकरी करता है और उसके पिता भी सरकारी टीचर हैं। ट्विटर पर सबसे पहले इस वीडियो को @humlogindia ने पोस्ट किया था। क्या है इस वीडियो की सच्चाई, आइए जानते हैं...

मीडिया ने वीडियो को किया शेयर
देश के जाने माने कई मीडिया संगठनों ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के आधार पर ख़बरें बना दीं। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने ये वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया कि क्या आप इस महिला को बधाई देंगे। रिपोर्ट में लिखा है कि ये महिला खुद बैठ कर इस लड़के को कह रही है कि बाकी चीजें मिल जाएंगी। यहां बताया गया है कि,  2022 में भी भारत की महिला की ये स्थिति है।

क्या है वायरल वीडियो का सच
जांच में हमने पाया कि वीडियो को 25 फ़रवरी के दिन दिव्या विक्रम नाम के एक फ़ेसबुक पेज से पोस्ट किया गया था। पेज ने खुद को वीडियो कॉन्टेंट क्रिएटर बताया है और ऐसे कई वीडियोज़ शेयर किए हैं। जिनमें से कुछ वीडियो में पीछे दिख रहा स्टोज एक जैसा है। 

पड़ताल से हमें ये मालूम हुआ कि इस पेज को विक्रम मिश्रा नाम के एक व्यक्ति चलाते हैं। विक्रम ने बताया कि अपनी साथियों के साथ मिलकर वो जय मिथिला नाम से एक चैनल चलाते हैं। बता दें वीडियो में दिख रहे दूल्हे का नाम अमित, और दुल्हन का नाम रानी है। इन दोनों से बात कर हमें पता चला कि ये दोनों एक्टर्स हैं और ऐसे कई वीडियोज में अपनी कलाकारी दिखा चुके हैं। अमित और रानी दोनों पति-पत्नी हैं और साथ काम करते हैं।

निष्कर्ष
कई मीडिया चैनलों ने वीडियो वायरल होने की वजह से बिहार की असल घटना बता कर खबरें बना डाली जबकि यह वीडियो सच नहीं हैं। ये एक नाटक मात्र था। 

 

 

Created On :   12 March 2022 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story