रूस और यूक्रेन के बीच जंग के वीडियो हुए वायरल, यहां जानें इनकी सच्चाई

Fake news: Videos of conflict between Russia and Ukraine went viral, know truth here
रूस और यूक्रेन के बीच जंग के वीडियो हुए वायरल, यहां जानें इनकी सच्चाई
फर्जी खबर रूस और यूक्रेन के बीच जंग के वीडियो हुए वायरल, यहां जानें इनकी सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के बाद सोशल मीडिया पर लगातार तमाम तरह के वीडियोज़ और फोटोज़ शेयर किये जा रहे हैं। इसी बीच कई ऐसे वीडियोज़ सामने आए हैं, जो कि रूस-यूक्रेन मामले से जुड़े होने का झूठा दावा कर गुमराह कर रहे हैं। इन वीडियो और फोटोज़ में देखा जा सकता है कि यूक्रेन के लोगों पर लड़ाकू विमान बमबारी कर रहे हैं। इन वीडियोज़ और फोटोज़ को कई जाने माने मीडिया हाउस और वेरीफाइड ट्विटर अकाउंट्स ने भी रूस-यूक्रेन की वर्तमान स्थिति के रूप में दिखाया है। 

हालांकि ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भ्रामक कांटेंट को हटाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, तथ्य-जांचकर्ताओं और शोधकर्ताओं द्वारा भ्रामक दिखाए गए कई वीडियो को हटा रहे हैं। जानिए जांच करने पर हमने क्या पाया...

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा 24 घंटे सोते हैं प्रधानमंत्री, जानिए इस वायरल वीडियो की सच्चाई

क्या है वीडियो और फोटो का सच
1. वायरल वीडियो में एक आवासीय क्षेत्र के ऊपर एक फॉर्मेशन में उड़ान भरने वाले कई सैन्य विमानों का वीडियो शामिल है। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि, ये यूक्रेन के ऊपर से उड़ान भरने वाले रूसी विमान थे। इसमें से एक क्लिप, जिसे बाद में हटा दिया गया है, एक लड़ाकू जेट को एक शहरी क्षेत्र में उड़ते हुए दिखाती है। हालांकि, करीब से देखने से पता चलता है कि विमान एक अमेरिकी एफ -16 फाइटिंग फाल्कन है, जो रूस या यूक्रेन में कभी भी सेवा में नहीं रहा है।
2. वायरल वीडियो को की-फ्रेम्स में तोड़कर रिवर्स इमेज सर्च करने पर ये उसी वीडियो से मिलता जुलता वीडियो GoOn नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला।  ये वायरल वीडियो का लंबा वर्जन है, जिसे 4 मई 2020 को अपलोड किया गया था, जिसे इंटरनेट पर लोग रूस-यूक्रेन विवाद से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। 
3. कुछ अपार्टमेंट ब्लॉक्स के पीछे एक धमाके का फुटेज दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के मारियुपोल शहर से होने का दावा करता है। हालांकि, इस वीडियो का एक वर्जन 29 जनवरी को टिकटॉक पर एक ऐसे अकाउंट पर अपलोड किया गया था, जो बमबारी की तस्वीरें और फिल्म पोस्ट करता है।

क्या अखिलेश यादव मतगणना के अगले दिन ही जा रहे हैं लंदन, जानें वायरल वीडियो के पीछे का सच

4. ट्विटर और यूट्यूब पर तेज़ी से शेयर की गई एक क्लिप को यूक्रेन के ऊपर एक रूसी जेट को मारते हुए दिखाया गया है। पड़ताल करने पर हमने ये पाया कि ये क्लिप 2011 में बेंगाजी के ऊपर विद्रोहियों द्वारा लीबिया के सरकारी विमान के हमले का है। वीडियो में अरबी भाषा में जश्‍न मनाने की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं। 
5. एक अन्य वीडियो क्लिप में रूसी पैराट्रूपर्स को यूक्रेन के खार्किव शहर के पास उतरते हुए दिखाया गया है। इसे ट्विटर पर सैकड़ों-हजारों बार देखा गया है, लेकिन वास्तव में पहली बार 2016 में रूसी भाषा के इंटरनेट पर दिखाई दिया।
6. एक दूसरे वीडियो में शहरी क्षेत्र में फाइटर और बॉम्‍बर प्‍लेन नज़र आ रहे हैं। जाँच करने पर पता चला कि ये क्लिप 2020 में एक सैन्य परेड फ्लाईपास्ट की तैयारी का है।

निष्कर्ष-
वायरल वीडियो की जांच में हमने पाया कि यह भ्रामिक है। वायरल वीडियो का रूस-यूक्रेन विवाद से कोई तालुक नहीं है। 


 

Created On :   25 Feb 2022 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story