- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- सलमान खान के निधन से जुड़े इस पोस्ट...
फैक्ट चेक: सलमान खान के निधन से जुड़े इस पोस्ट में नहीं है कोई सच्चाई, रिवर्स सर्च में पता चला सच

- सलमान खान से जुड़ा पोस्ट वायरल
- फर्जी दावा कर फैलाया जा रहा झूठ
- रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की तस्वीरों का एख कोलाज वायरल हो रहा है। पोस्ट में सलमान की तस्वीर पर माला दिखाई दे रहा है। यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कोलाज को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि एक्टर का निधन हो गया है। आपको बता दें, इस दावे में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है।
क्या हो रहा है वायरल?
'Radha Rani' नामक फेसबुक यूजर ने 29 मई को सलमान खान की तस्वीर अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा, सलमान खान को भावभीनी श्रद्धांजलि- ओम शांति। फिल्म उद्योग और दुनिया भर के अनगिनत प्रशंसक बॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार सलमान खान के निधन पर शोक मना रहे हैं। उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीरों का संग्रह, ताजे फूलों की मालाओं से सजा हुआ, दशकों तक दिलों पर राज करने वाले अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि है। अपनी उदारता, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ब्लॉकबस्टर अभिनय के लिए जाने जाने वाले सलमान खान सिर्फ एक अभिनेता से कहीं बढ़कर थे - वे प्यार, दोस्ती और लचीलेपन के प्रतीक थे। यह श्रद्धांजलि लोगों के मन में उनके लिए गहरी प्रशंसा और स्नेह को दर्शाती है, जिसमें उनकी प्रतिष्ठित भूमिकाओं और वास्तविक जीवन की दयालुता की यादें उनके अनुयायियों के दिलों में उमड़ रही हैं। परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों ने दुनिया को इतनी खुशी देने वाले व्यक्ति के जीवन का जश्न मनाते हुए अपनी प्रार्थनाएं और अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। प्रिय तस्वीरों से घिरा मालाओं से सजा उनका चित्र उनकी कालातीत विरासत की एक मार्मिक याद दिलाता है। ओम शांति - सलमान खान की आत्मा को शांति मिले और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। जाहिर सी बात है कि अगर उनका निधन हुआ होता तो यह बड़ी खबर होती। लेकिन गूगल पर सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। Times Of India ने 5 जून को एक खबर पब्लिश की जिसके मुताबिक, सलमान खान को आज ही मुंबई में देखा गया। इससे यह साफ होता है कि एक्ट बिलकुल ठीक हैं।
Created On :   3 Jun 2025 4:21 PM IST