फैक्ट चेक: UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, देखें किस वीडियो को असली समझ कर लोग कर रहे शेयर?

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, देखें किस वीडियो को असली समझ कर लोग कर रहे शेयर?
  • योगी आदित्यनाथ की क्लिप वायरल
  • लोग एआई वीडियो को समझ रहे हैं असली
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्ट आए दिन वायरल होते रहते हैं। इस बीच उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें पीले कपड़ों में मुस्लिम की टोपी लगाए हुए देखा जा सकता है। यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो या फिर इसके स्क्रीनशॉट को असली समझ कर शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि, इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल, यह क्लिप एआई की मदद से क्रिएट किया गया है।

क्या हो रहा है वायरल?

'ashraf_qureshi_1786' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने वायरल वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर की।

वायरल वीडियो में कैसे दिख रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ?

यह भी पढ़े -क्या सरकार की ओर से 'वन स्टूडेंट वन लैपटॉप' योजना के तहत सभी विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप दिए जा रहे हैं? जानें वायरल दावे का सच

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाल कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Hindutva Knight' नाम का एक्स हैंडल मिला जहां 12 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो शेयर किया गया। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, क्लिप असली नहीं बल्कि एआई की मदद से बनाई गई है।

इसके बाद हमने एआई की मदद से सच्चाई पता लगाने की कोशिश की। हाइव मॉडरेशन के मुताबिक, वायरल पोस्ट 79.9 परसेंट एआई की मदद से बनाई गई है। इससे यह साफ होता है कि लोग जिस वीडियो को असली समझ कर शेयर कर रहे हैं वह असल में फेक है।

यह भी पढ़े -सांसद अवदेश प्रसाद के रोने की वीडियो मिल्कीपुर उपचुनाव से जोड़कर की जा रही शेयर, जानें क्या है क्लिप के पीछे की सच्चाई?

Created On :   4 May 2025 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story