- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- असम के नाम से वायरल हो रहा लड़की के...
फैक्ट चेक: असम के नाम से वायरल हो रहा लड़की के यौन उत्पीड़ का वीडियो, असल में मेघालय की है घटना

- यौन उत्पीड़न करते शख्स का वीडियो वायरल
- मास्क पहना शख्स ले रहा था लड़की की फोटो
- रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक मास्क लगाए शख्स एक लड़की यौन उत्पीड़ करते हुए नजर आ रहा है। साथ में तस्वीर भी लेते दिखाई दे रहा है। लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि असम पुलिस ने एक मुस्लिम शख्स को लड़की का उत्पीड़न करने के मामले में अरेस्ट किया है। आपको बता दें कि, यह दावा भ्रामक है। असल में यह घटना मेघालय की है।
क्या हो रहा है वायरल?
‘एक ही विकल्प मोदी (EK Hi Vikalp Modi)’ ने 8 जून को वायरल पोस्ट अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा, असम पुलिस ने इस मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, इसकी नीच और विकृति हरकत देखीये, एक स्कूल की बच्ची यूनिफॉर्म में स्कर्ट पहनकर सीढ़ी चढ़ रही है यह दौड़कर पीछे से आता है और उसकी स्कर्ट उठाकर वीडियो बना लेता है, पुलिस पूछताछ में इसने बताया की इसका वीडियो बनाने का मकसद उस लड़की को ब्लैकमेल करना था, सोचिए कैसे कैसे दरिंदे जॉम्बीज हमारे और आपके बीच में रह रहे हैं।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमन स्क्रीनशॉट्स को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट मिली। यहां वायरल वीडियो से जुड़ी घटना की न्यूज रिपोर्ट 20 मई को पब्लिश की गई थी। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मेघालय के शिलांग की है। इससे यह साफ होता है कि वायरल दावा से लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।
Created On :   9 Jun 2025 5:45 PM IST