- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- रोती हुई महिला का वीडियो नेता मनोहर...
फैक्ट चेक: रोती हुई महिला का वीडियो नेता मनोहर लाल धाकड़ मामले के नाम पर वायरल, असल में एक साल पुरानी है घटना, जानें पूरी सच्चाई

- रोती महिला का वीडियो वायरल
- मनोहार लाल धाकड़ के साथ देखे जाने का दावा झूठा
- रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के नेता मनोहर लाल धाकड़ के अश्लील वीडियो मामले से जोड़ कर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में महिला को रोते हुए देखा जा सकता है। लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वही महिला है जो मनोहर लाल धाकड़ के साथ नजर आई थी। दरअसल, नेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें सड़क पर अश्लील कृत्य करते हुए देखा जा सकता है। हमने अपनी जांच में पाया कि यह वह महिला नहीं है जो धाकड़ के साथ थी। महिला असल में एक सोशल मीडिया क्रिएटर मोनिका राजपुरोहित है। वो रो इसलिए रही थीं क्योंकि उन्हें अफीम सेवन के आरोप में अरेस्ट किया गया था। घटना एख साल पुरानी है।
क्या हो रहा है वायरल?
'Zoya Khan' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो शेयर कर अपने अकाउंट पर लिखा, “यही हैं वो मनोहरलाल धाकड़ के साथ जो वायरल हुई थी और अब रो रही हैं ये तो पहले सोचना चाहिए था रोड़ शो करने से पहले!
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट्स निकाल कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Rajasthan Tak' नाम का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला। यहां 22 अगस्त 2024 को वायरल वीडियो अपलोड की गई थी। डिस्क्रिप्शन में लिखा है- Bikaner Ki Sherni के नाम से सोशल मीडिया के पेज पर मशहूर एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अफीम वाला एक वीडियो पोस्ट किया और जब पुलिस ने पकड़ा तो पहले तो खुद के वीडियो में होने से ही इनकार कर दिया, लेकिन जब थाने में ले जाकर पिटाई की, तब कहने लगी कि किसी के दबाव में आकर काले गुड़ को अफीम बताकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, अब अपनी बचकानी हरकत पर पछता रही है, उसी सोशल मीडिया पर अपना रोता हुआ वीडियो पोस्ट कर रही है, जहां पर अफीम वाली पोस्ट की थी। इतना ही नहीं बल्कि एबीपी की वेबसाइट पर पब्लिश न्यूज रिपोर्ट में भी इसी तरह की जानकारी दी गई थी।
Created On :   31 May 2025 2:06 PM IST